यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादीशुदा जिंदगी को हंसी-खुशी गुजारने के लिए जान लें ये '3 C' का फॉर्मूला
अगर आपकी भी जल्दी ही शादी होने वाली है और आप आने वाली जिंदगी को लंबे समय तक हंसी- खुशी गुजारना चाहते हैं तो इन 3 C फॉर्मूले के बारे में जान लेना है जर ...और पढ़ें

HighLights
- हैप्पी मैरिड लाइफ चाहते हैं, तो जान लें इसके तीन जरूरी टिप्स।
- प्यार और विश्वास के साथ सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुछ अन्य बातें भी हैं जरूरी।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के 15-20 सालों बाद अलग होते कपल्स को देखकर अकसर मन में ये सवाल आता है कि शादी करना एक सही डिसीजन है या नहीं। प्यार, विश्वास की कमी, मिसअंडरस्टैंडिंग सिर्फ अरेंज मैरिज में ही देखने को नहीं मिल रही, बल्कि अब तो लव मैरिज करने वाले भी इन समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं। वहीं जब नजरें जब ऐसे कपल्स की ओर जाती हैं, जो बुढ़ापे में भी एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं और मजबूरी में नहीं बल्कि प्यार से, तो उनसे जरूर एक बार इसका सीक्रेट पूछने का दिल करता होगा।
तो आपको बता दें हैप्पी मैरिड लाइफ जीने के लिए कोई अलग से कोर्स नहीं करना पड़ता और न ही मोटी-मोटी किताबें पढ़नी होती है, इसके लिए तो बस 3 चीज़ों की जरूरत होती है। आज के लेख में हम इन्हीं तीन चीज़ों के बारे में बात करेंगे।
कमिटमेंट
कमिटमेंट की कमी रिश्तों में दरार और अलगाव की बहुत बड़ी वजह होती है। अगर आपने किसी से शादी की है, जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया है, तो इसे निभाएं भी। कमिटमेंट शो करने के लिए सोशल मीडिया पर शोबाजी करने की जरूरत नहीं, बल्कि आप अपने बिजी शेड्यूल में से उसे वक्त देकर भी अपना कमिटमेंट शो कर सकते हैं।

कम्युनिकेशन
सबसे पहले तो ये जान लें कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़ा बहुत ही कॉमन सी चीज़ है, लेकिन इन लड़ाईयों को इतना न बढ़ने दें कि बात घर-परिवार तक पहुंच जाएं और तो और महीनों तक बातचीत ही बंद हो जाए। कम्युनिकेशन गैप किसी भी रिलेशनशिप के लिए ठीक नहीं होता। अगर आप शादीशुदा जिंदगी को हंसी-खुशी साथ में बिताना चाहते हैं, जो बातचीत करना बहुत जरूरी है, ये फॉर्मूला जान लें। पार्टनर की कोई बात आपको अच्छी नहीं लगती, तो इसे मन से लगाकर न बैठें, बल्कि उसे बताएं। यकीन मानिए आपकी प्रॉब्लम काफी हद तक दूर हो जाएगी।
खबरें और भी
कॉम्प्रोमाइज
शादी के बाद हर चीज़ में समझौते की अपेक्षा सिर्फ महिलाओं से क्यों ही जाती है, पुरुष के लिए ये जरूरी क्यों नहीं होता। अगर आपने इस सवाल को समझ लिया और इसके अनुसार जिंदगी में जरूरी बदलाव कर लिए, तो आधी से ज्यादा समस्या तो यहीं सॉल्व हो जाएगी। करियर, परिवार, खुशियों और आजादी के साथ समझौता करने की उम्मीद सिर्फ महिलाएं से रखेंगे, तो रिश्ता कहां ही अच्छी तरह से चल पाएगा। जहां जरूरत हो, वहां आप भी कुछ कुर्बानियों के लिए तैयार रहें। शादी के बाद आने वाली जिम्मेदारियों को बांटकर चलें। ऐसा करने से पार्टनर के मन में आपके प्रति पॉजिटिव फीलिंग बनी रहती है और वो खुद से भी कोशिश करता है रिलेशनशिप को अच्छी तरह निभाने में।
ये भी पढ़ेंः- शादी के बाद आने वाले बदलावों से निपटनेे में मददगार साबित हो सकते हैं ये टिप्स
Pic credit- freepik