Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बाद आशीर्वाद नहीं यहां दूल्हों को मिलती है जूतों की मार, कभी नहीं सुना होगा ऐसा अजीब रिवाज

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 04:13 PM (IST)

    शादी-ब्याह की अनोखी रस्मों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दक्षिण कोरिया में शादी के बा ...और पढ़ें

    दक्षिण कोरिया की शादी में की जाती है यह अनोखी रस्म (Picture Courtesy: Freepik)
    दक्षिण कोरिया की शादी में की जाती है यह अनोखी रस्म (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हर जगह शादी-ब्याह में अलग-अलग रस्में निभाई जाती हैं।
    2. दक्षिण कोरिया में शादी से जुड़ी एक अजीब रस्म निभाई जाती है।
    3. इस रस्म में दूल्हे को जूते से पीटा जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। South Korean Wedding Rituals: हर जगह शादी-ब्याह में अलग-अलग रस्में निभाई जाती हैं। कहीं दुल्हे के जुते छिपाए जाते हैं, तो कहीं दूल्हे की बहन दुल्हे से पहले दुल्हन की मांग भरती है। ऐसे ही कई रिवाज शादियों के दौरान अलग-अलग जगहों पर देखने को मिल जाते हैं। आज हम आपको दक्षिण कोरिया के एक ऐसे रिवाज (South Korea's weird wedding ritual) के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। इस रस्म के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना या देखा होगा। आइए जानें साउथ कोरिया की इस अनोखी रस्म के बारे में।

    दूल्हे को पड़ते हैं जूते

    इस रस्म में दूल्हे को जूतों और डंडों से उल्टा लटकाकर पीटा जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। दक्षिण कोरिया की इस रस्म में दूल्हे को सचमुच पीटा जाता है। इस रस्म में शादी के बाद दुल्हे के जूते उतार दिए जाते हैं और दूल्हे के दोस्त उन्हें उल्टा लटका देते हैं। फिर उसके तलवों पर जूतों, डंडों और एक खास मछली येलो कॉर्विना से मारा जाता है।

    यह भी पढ़ें: यहां शादी से एक महीने पहले दुल्हन शुरू कर देती है रोने की प्रैक्टिस, आंसू न निकलने पर पीटकर रुलाती है मां

    हालांकि, इस रस्म में ध्यान देने वाली बात यह है कि इस रस्म में दुल्हन की तरफ से कोई भी सदस्य शामिल नहीं होता है। सिर्फ दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार ही इस अनोखी रस्म को निभाते हैं। ऐसा करने के पीछे यह वजह बताई जाती है कि इससे दूल्हा शादी-शुदा जीवन के लिए तैयार होता है और जीवन में उस पर कोई परेशानी नहीं आती है।

    माना जाता है मर्दानगी का सबूत

    इस रस्म की खासियत यह भी है कि इस दौरान दूल्हे को जोर-जोर से डंडे, जूते और मछली से मारा जाता है, लेकिन उसे अपने मुंह से उफ्फ भी नहीं निकालनी होती है। इसके पीछे की वजह यह है कि इससे दुल्हन के सामने दूल्हे की मर्दानगी साबित होती है। साथ ही, यह भी माना जाता है कि इतनी जोर से पिटाई होने के बाद दूल्हा जीवन में आने वाली हर मुसीबत के लिए मजबूत बन जाता है।

    खबरें और भी

    हालांकि, अब इस रस्म को सिर्फ मनोरंजन के लिए मनाया जाता है, लेकिन पहले दूल्हे को सचमुच जोर-जोर से तलवों पर मारा जाता था। अब इस रस्म में सिर्फ मस्ती-मजाक के लिए दूल्हे की पिटाई की जाती है। दक्षिण कोरिया की इस रस्म की तरह ही दुनियाभर में और भी कई शादी से जुड़ी रस्में निभाई जाती हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: गरासिया जनजाति की परंपरा में दिखती है मॉडर्न जमाने की झलक, शादी से पहले लिव-इन में रहती हैं महिलाएं