यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Relationship Advice: कितना ही प्यार क्यों न हो, फिर भी ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर न करें ये सारी चीज़ें
Relationship Advice प्यार रिश्ते की बुनियाद होती है ये बात सही है लेकिन रिश्ते को आगे अच्छे से चलाने के लिए कुछ और भी चीज़ें जरूरी होती है जिसके बारे ...और पढ़ें

HighLights
- पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए इन चीज़ों पर दें ध्यान।
- ब्वॉयफ्रेंड के साथ किन बातों को कभी नहीं करना चाहिए शेयर।
- रिश्ते की नींव हिला सकती हैं कुछ बातें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Relationship Advice: किसी भी रिश्ते की नींव प्यार और भरोसे पर टिकी होती है, इस बात को तो आप जानते और समझते होंगे ही, लेकिन ये भरोसा भी वक्त के साथ ही डेवलप होता है, तो अगर आप हाल-फिलहाल ही किसी रिश्ते में आए हैं, तो आंखें मूंदकर पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा करने की गलती न करें। वैसे ऐसा ज्यादातर लोग करते हैं। आराम से एक-दूसरे को वक्त लें और समझें और फिर जो बातें जरूरी लगें, उसे शेयर करने के बारे में सोचें, लेकिन प्यार में अंधे होकर ऐसी कोई भी डिटेल्स या बातें न शेयर करें, जो आगे चलकर आपके लिए परेशानी का घर बना जाएं। आइए जान लेते हैं इनके बारे में।
न करें एक्स की बातें
पास्ट में अगर आपका कोई रिलेशनशिप रहा है, तो उसे पूरी तरह से खत्म करके नए रिलेशनशिप में आगे बढ़ें। बार-बार एक्स की बातें करना, ब्वॉयफ्रेंड के सामने उसकी चीज़ों को याद करना एक-दो बार तो बर्दाश्त के काबिल है, लेकिन हर बार नहीं। आपका ऐसा बिहेवियर हो सके आपके ब्वॉयफ्रेंड को अच्छा न लगे और उन्हें अपने रिश्ते को लेकर इनसिक्योरिटी हो सकती है।
ना दें पर्सनल जानकारी
एक-दो मुलाकात में ही ब्वॉयफ्रेंड को अपनी हर एक डिटेल्स दे देना हो सकती है एक बड़ी गलती। बेशक पार्टनर के साथ आप ट्रांसपेरेंट रिलेशनशिप चाहती है, लेकिन इसके लिए भी थोड़ा वक्त लें। अगर आपको लग रहा है कि आप ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप आगे चला पाएंगी, तभी उसके साथ जानकारी शेयर करें, लेकिन यहां भी ऐसी डिटेल्स शेयर करने की सलाह नहीं दी जाती, जो आपके फ्यूचर को इफेक्ट कर सकती है। जैसे- अपने सोशल मीडिया अकाउंट और फोन का पासवर्ड या फिर बैंक डिटेल्स।
.jpg)
कमजोरियों का न करें बखान
हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ कमजोरियां होती हैं। लड़कियां प्यार के मोह में ब्वॉयफ्रेंड के साथ इसे बिना ज्यादा सोचे शेयर कर देती है और बात में पछताती हैं। क्योंकि कई बार लड़के उनकी कमजोरियों को रिलेशनशिप में हथियार बनाकर इस्तेमाल करते हैं और उन्हें मैन्युपुलेट करने की कोशिश करते हैं। ऐसी गलती करने से बचें।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः- Toxic Relationship: अगर पार्टनर करता है आपके साथ ऐसा बर्ताव, तो मतलब आप हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप में
Pic credit- freepik