Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Boyfriend Day 2023: गिफ्ट, पार्टी से कहीं ज्यादा इन चीज़ों से कर सकती हैं अपने ब्वॉयफ्रेंड को खुश

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 05:42 PM (IST)

    National Boyfriend Day 2023 आज यानी 3 अक्टूबर को नेशनल ब्वॉयफ्रेंड डे मनाया जाता है। फूल गिफ्ट पार्टी जैसे अलग-अलग तरीकों से इस दिन को लड़कियां सेलिब् ...और पढ़ें

    National Boyfriend Day 2023: ब्वॉयप्रेंड को इन तरीकों से रखें खुश
    National Boyfriend Day 2023: ब्वॉयप्रेंड को इन तरीकों से रखें खुश

    HighLights

    1. 3 अक्टूबर को मनाया जाता है नेशनल ब्वॉयफ्रेंड डे
    2. गिफ्ट, सरप्राइज और पार्टी देकर करते हैं इस दिन को सेलिब्रेट
    3. ब्वॉयफ्रेंड को खुश करने के कारगर तरीके

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Boyfriend Day 2023: अक्टूबर की 3 तारीख को दिन नेशनल ब्वॉयफ्रेंड डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। उन्हें आज के दिन के विश किया जाता है। गर्लफ्रेंड गिफ्ट देती हैं, डिनर, पार्टी जैसे अलग-अलग तरीकों से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन अगर आप वाकई अपने ब्वॉयफ्रेंड को खुश रखना चाहती हैं और अपने रिलेशनशिप को हंसी-खुशी आगे बढ़ाना चाहती हैं, तो इन सारी चीज़ों से ज्यादा जरूरी हैं उनकी खुशियों का ख्याल रखना। इन चीज़ों का ध्यान रखकर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को रख सकती हैं खुश।

    बार- बार फोन न करें

    कहां पहुंचे, क्या खाया, क्यों नहीं खाया, इतनी देर ऑफिस में क्या कर रहे हो...जैसे सवाल अगर आपको लगता है कि प्यार और केयर शो करते हैं, तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल ये चीज़ें इरीटेट करने का काम करती हैं। लड़कियां तो हो सके एकबारगी ये चीज़ें सुन भी लें, लेकिन लड़कों को ऐसा बिहेवियर बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।

    हर एक चीज़ की डिटेल्स न मानें

    सुबह की शुरुआत से लेकर रात को सोने तक की हर एक डिटेल्स मांगने की आदत भी लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं आती, वो गुस्सा सकते हैं और कैसे आपसे पीछा छुड़ाएं इसके बारे में भी सोच सकते हैं। वैसे ये आदत तो आपको भी अच्छी नहीं लगेगी कि आपका ब्वॉयफ्रेंड आपसे हर एक चीज़ की डिटेल्स मांगे। 

    कंट्रोलिंग बिहेवियर से बचें

    कंट्रोलिंग बिहेवियर किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता। बचपन में मां-बाप की बात सुनना और मानना तो उनकी मजबूरी होती है लेकिन अगर पार्टनर भी इसी नेचर का मिल जाए तो उनका दम घुटने लगता है। वो बस रिश्ते से आजाद होने के बारे में सोचते रहते हैं न कि इस चुपचाप सहकर रिश्ता निभाने के बारे में।

    खबरें और भी

    स्पेस दें

    स्पेस की जरूरत हर एक रिश्ते में चाहिए होती है। कुछ वक्त उन्हें अकेला छोड़ दें। उनकी पसंद की चीज़ें करने दें। ये जो थोड़ी सी फ्रीडम या कहें अपने लिए वक्त मिलता है ना ये खुद को और आपके रिश्ते को चार्ज करने के लिए बहुत जरूरी होता है। मी टाइम में व्यक्ति शांत दिमाग से कुछ अच्छा और प्रोडक्टिव ही सोचता है। 

    ताने न कसें

    हर व्यक्ति में कुछ खूबियां तो कुछ खामियां होती हैं, लेकिन खूबियों की तारीफ करने की जगह अगर आप खामियों को लेकर ताने कसेंगी, तो डेफिनेटली इससे आपका ब्वॉयफ्रेंड नाराज ही होगा और रिलेशनशिप में खटास ही आएगी। जितना हो सके इस चीज़ से बचें। हां, किसी बात को लेकर आपको प्रॉब्लम है, तो उनसे आमने-सामने बात करके इसे सुलझाने की कोशिश करें। 

    Pic credit- freepik