Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कम उम्र के बच्चों को नहीं देनी चाहिए ये चीजें, नहीं तो हो सकता है उन पर बुरा असर

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 08:17 AM (IST)

    हर माता-पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए अक्सर खिलौने गिफ्ट्स या गेम्स खरीदते हैं लेकिन कई बार ये चीजें उन पर नकारात्मक असर डालती हैं। ये चीजें बच्चों ...और पढ़ें

    बच्चों को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)
    बच्चों को गिफ्ट नहीं करनी चाहिए ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. कुछ खिलौने बच्चों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
    2. इन खिलौनों से बच्चों की सेहत को नुकसान हो सकता है।
    3. कुछ खिलौने बच्चों की मानसिक सेहत को भी प्रभावित करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Parenting Tips: माता-पिता अपने बच्चों की खुशी के लिए खिलौने, गिफ्ट्स, और गेम्स जैसी चीजें अक्सर खरीदते हैं, जो उन्हें तुरंत खुश करती हैं। लेकिन अक्सर इन चीजों का बच्चों पर अनजाने में नकारात्मक असर पड़ सकता है, क्योंकि कुछ असुरक्षित खिलौने या अत्यधिक स्क्रीन टाइम बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि माता-पिता सोच-समझकर ऐसी चीजें चुनें, जो बच्चों की खुशी के साथ उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। यहां ऐसी ही कुछ चीजों की जानकारी यहां दी गई जिन्हें बच्चों को नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    बच्चों के लिए ये चीजें कभी न खरीदें

    हिंसक वीडियो गेम्स

    हिंसक वीडियो गेम्स बच्चों के व्यवहार में आक्रामकता और मानसिक तनाव को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसे गेम्स खेलना बच्चों की सामाजिक और शैक्षणिक क्षमता को भी प्रभावित करता है।

    यह भी पढ़ें: क्या बच्चों को रोज नहालाना जरूरी है या हो सकते हैं इसके भी कुछ नुकसान

    सस्ते और कम गुणवत्ता वाले खिलौने

    खराब क्वालिटी वाले प्लास्टिक के खिलौने या बहुत छोटे साइज वाले खिलौने बच्चों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इन्हें खेल खेल में निगलने और फिर इससे घुटन का खतरा हो सकता है।

    चीनी से भरे स्नैक्स

    ज्यादा चीनी वाले फूड्स जैसे कि चॉकलेट्स, मिठाइयां बच्चों में मोटापा, दांतों की समस्या और हाइपरएक्टिविटी का कारण बन सकते हैं। ये स्नैक्स शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जगह सिर्फ कैलोरी देते हैं।

    बहुत तेज आवाज वाले खिलौने

    ज्यादा शोर करने वाले खिलौने बच्चों को नहीं देना चाहिए, क्योंकी इनसे बच्चों के सुनने की क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जो उन्हें चिड़चिड़ा बना सकते हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

    स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे गिफ्ट्स बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी को कम कर, उनकी आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। इसलिए स्क्रीन टाइम सीमित रखना जरूरी है।

    ज्यादा जटिल खिलौने

    बच्चों को हमेशा उनकी उम्र और समझ के अनुसार ही खिलौने देना चाहिए। उम्र के अनुसार न होने वाले जटिल खिलौने बच्चों में असफलता और निराशा की भावना को जन्म देते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है।

    केमिकल और आर्टिफीशियल कलर से बने खिलौने

    ये खिलौने स्किन एलर्जी का कारण बन सकते हैं या फिर मुंह में डालने पर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    ट्रेंडी गिफ्ट्स

    महंगे या ट्रेंडी गिफ्ट्स बच्चों में अनावश्यक होड़ और चीजें रखने की सोच को बढ़ावा दे सकते हैं, जो उनके मानसिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं।

    बैटरी से चलने वाले खिलौने

    ये पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं और बैटरी लीकेज से बच्चों की सेहत को खतरा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही बच्चों को सिखा दें ये 5 बातें, नहीं तो आगे चलकर हो सकता है पछतावा