Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इतना भी मुश्किल नहीं है Rejection को डील करना, रिलेशनशिप हो या नौकरी हर जगह काम आएंगे ये टिप्स

    Updated: Wed, 08 May 2024 01:05 PM (IST)

    Rejection एक ऐसी चीज है जिससे व्यक्ति में बहुत ज्यादा नकारात्मकता भर जाती है जिस वजह से वो तनाव व डिप्रेशन का भी शिकार हो सकता है। रिलेशनशिप और जॉब दो ...और पढ़ें

    रिजेक्शन को इन तरीकों से करें डील
    रिजेक्शन को इन तरीकों से करें डील

    HighLights

    1. रिलेशनशिप और नौकरी में लोग सबसे ज्यादा रिजेक्शन का समाना करते हैं।
    2. रिजेक्शन लोगों को मानसिक रूप से बीमार भी बना सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिजेक्शन कुछ लोगों के लिए इतनी बड़ी चीज है कि वो इसके बारे में सोच-सोचकर सालों तक तनाव में जीते रहते हैं। वहीं कुछ लोग बहुत ही आसानी से इसे डील कर लेते हैं। सबसे ज्यादा रिजेक्शन का सामना लोगों को नौकरी और रिलेशनशिप में करना पड़ता है, जो एक तरह से उनकी योग्यता और अहम पर उंगली उठाने जैसा होता है। इस वजह से कई बार इससे उबरना मुश्किल हो जाता है। रिजेक्शन को एक्सेप्ट करना उससे निकलना का सबसे पहला उपाय है। बाकी और किन तरीकों से कर सकते हैं इसे हैंडल। जानेंगे इसके बारे में। 

    नए नजरिए से देखें

    आप यह देखने की कोशिश करें कि आप जो चाह रहे हैं उसके द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाना आपके लिए एक अच्छी बात भी तो हो सकती है। फिर चाहे वो नौकरी का सवाल हो या रिश्ते का। हो सके कोई बेहतर ऑप्शन आपका इंतजार कर रहा हो।

    खुद को हारा हुआ न समझें

    रिजेक्शन के चलते खुद को हारा हुआ न समझें। जिंदगी में हार-जीत तो लगी रहती है। रिजेक्ट होने पर गुस्साने, चिल्लाने की जगह अपनी कमियों का आंकलन करें और उस पर काम करें। सुकून से आगे बढ़ने और खुश रहने के लिए हर किसी की बात को दिल से न लगाएं। खुद से प्यार करें और आगे बढ़ने के प्रयास में लगे रहें।

    रिजेक्शन को स्वीकारें

    मुश्किल नहीं, बल्कि बहुत ही मुश्किल होता है, लेकिन अगर आपने एक बार रिजेक्शन को एक्सेप्ट करना सीख लिया, तो ये आपकी बहुत बड़ी जीत साबित हो सकती है और आपकी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक की सफलता में मील का पत्थर साबित हो सकती है। किसी के न कह देने भर से किसी की जिंदगी नहीं रूकती। 

    खबरें और भी

    इमोशन्स को कंट्रोल करें

    रिजेक्शन को लेकर लोग कई बार इतने दुखी हो जाते हैं कि खुद को नुकसान पहुंचाने तक की सोचने लगते हैं। ये बहुत ही गलत तरीका होता है। इसे डील करने के लिए अपने आप को मानसिक रूप से मजूबत बनाएं। बार-बार उन चीज़ों के बारे में सोचकर रोने-धोने के बजाय कैसे नया स्टार्ट कर सकते हैं इस पर काम करें।

    ये भी पढ़ेंः- रिलेशनशिप में एक तरह का मेंटल टॉर्चर है Emotional Dumping, कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं ऐसा

    Pic credit- freepik