Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप जानते हैं ये 7 तरह के रिश्ते भी कहलाते हैं Extra Marital Affair?

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 08:35 PM (IST)

    एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर एक ऐसा रिश्ता है जिसमें शादीशुदा लोग बाहर संबंध बनाते हैं। बीते कुछ समय से इसका चलन तेजी से बढ़ने लगा है। हालांकि यह एक तरह का ...और पढ़ें

    एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर क्या आप जानते हैं इसके 8 अलग-अलग प्रकार? (Picture Credit- Freepik)
    एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर क्या आप जानते हैं इसके 8 अलग-अलग प्रकार? (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. इन दिनों रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदलने लगी है।
    2. आजकल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तेजी से बढ़ रहा है।
    3. इसके एक नहीं 7 टाइप होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के एक वायरल वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। जैसाकि नाम से भी पता चलता है, यह एक ऐसा रिश्ता होता है, शादीशुदा लोग अपनी शादी के बाहर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिलेशन बनाता है।

    आमतौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सुनते ही लोगों के मन में शादी के अलावा बनाए जाने वाले रिश्ते का ख्याल आता है और लोग इसे एक ही तरह का मानते हैं, लेकिन असल में एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर 8 तरह के होते हैं। आइए आपको बताते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के अलग-अलग टाइप के बारे में-

    यह भी पढ़ें- Extra Marital Affair नहीं, अब शादीशुदा लोग दे रहे Open Marriage को तवज्जों; जानें क्या है यह ट्रेंड

    लव एडिक्ट अफेयर

    ऐसे लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्यार की कमी महसूस करते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी शादी गलत व्यक्ति से हुई है, अक्सर इस तरह का अफेयर करते हैं। यह एक मजबूरी या जुनून की तरह होता है, जिसमें एक व्यक्ति फिजिकल रिलेशन की जगह रिश्ते के बारे में ज्यादा सोचता है। ऐसे लोगों का अफेयर सेक्शुअल और इमोशनल दोनों हो सकता है।

    वन नाइट स्टैंड

    वैसे तो कोई भी अफेयर अचानक नहीं होता, लेकिन अगर कभी ऐसा होता है कि आप एक पल में अचानक भटक जाते हैं और अपने पार्टनर के अलावा किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हैं। आमतौर पर इस तरह के अफेयर को सपोर्ट करने के लिए लोग "वीक मोमेंट", "यह बस हो गया", "मैं असुरक्षित महसूस कर रहा था" और "मैं नशे में था" जैसी बातों का सहारा लेते हैं। ऐसे अफेयर में कोई भावनात्मक लगाव नहीं होता।

    खबरें और भी

    साइबर अफेयर

    यह आधुनिक तरह के अफेयर जैसा है, जहां लोग अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे सोशल मीडिया, चैट रूम या डेटिंग ऐप्स के जरिए बातचीत करते हैं। ऐसे में रिलेशन में लोग गुमनाम रह सकते हैं और मजे कर सकते हैं। इसमें भावनात्मक और शारीरिक या दोनों इमोशन मौजूद रहते हैं।

    इमोनशल अफेयर

    इस तरह के अफेयर में किसी के साथ आपकी खास रिश्ता या दोस्ती शुरू होती है, जो बाद में कुछ और बन जाती है। सिंपली हायर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक इमोनशल अफेयर आमतौर पर साथ काम करने वाले सहकर्मियों के साथ होता है, जिनके साथ आप अपना ज्यादा समय बिताते हैं। ये अफेयर्स इमोनशली जुड़े होते हैं और इनमें इंटीमेसी हो भी सकती है और नहीं भी।

    सेक्स एडिक्ट अफेयर

    अगर कोई व्यक्ति सिर्फ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में जाता है और उन रिश्तों में कोई भावनात्मक लगाव नहीं होता, तो इसे सेक्स एडिक्ट अफेयर या फिजिकल अफेयर कहा जाता है। इस तरह के अफेयर के आदि लोगों को कभी भी किसी रिश्ते में संतुष्टि नहीं मिलती।

    रिवेंज अफेयर

    यह अफेयर के सबसे खतरनाक टाइप होता है। इस तरह के रिलेशन अक्सर ऐसे लोग फंस जाते हैं, तो बस अपने पार्टनर को असुरक्षित महसूस कराना चाहते हैं। वे किसी तीसरे व्यक्ति को यह साबित करना चाहते हैं कि दूसरे उन्हें चाहते हैं।

    एग्जिट अफेयर

    इस तरह का अफेयर तब होता है, जब कोई किसी शादी या कमीटमेंट से बाहर निकलना चाहता है। इसके लिए वे एक ऐसा अफेयर बनाते हैं, जिससे वे पकड़े जाते हैं और उनका साथी उन्हें खुद ही छोड़ देता है।

    यह भी पढ़ें- विदेश ही नहीं, अब भारत में भी आम है शादीशुदा लोगों का ऑफिस अफेयर! 5 वजहों से कलीग पर आ जाता है दिल