Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आपको भी रिश्ते में महसूस हो रही है प्यार और अपनेपन की कमी, तो इन टिप्स से जगाएं इसे फिर से

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:02 PM (IST)

    अगर आपको भी अपने रिश्ते में प्यार और इंटीमेसी की कमी महसूस हो रही है। पार्टनर का इंटरेस्ट कम होता नजर आ रहा है तो इसे लेकर परेशान न हो बल्कि वजहों को ...और पढ़ें

    रिश्ते में गुम हो रहे प्यार को ऐसे जगाएं फिर से
    रिश्ते में गुम हो रहे प्यार को ऐसे जगाएं फिर से

    HighLights

    1. एक-दूसरे को वक्त न देना, साथ होने पर भी फोन में लगे रहना हो सकता है बोरिंग रिलेशनशिप की पहचान।
    2. रिश्ते में खो चुके प्यार और अपनेपन को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं ये टिप्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको भी अपने रिलेशनशिप में बोरियत का एहसास होने लगता है। पार्टनर के पास होने पर भी दूरियों का एहसास होता रहता है। साथ होने पर भी आप एक-दूसरे से बात करने के बजाय अपने-अपने फोन या टीवी में घुसे रहते हैं, तो हां बिल्कुल इससे उलझन तो होना लाजमी है, लेकिन एक वक्त बाद हर रिलेशनशिप को इस सिचुएशन से गुजरना पड़ता है। ऐेसे में कई बार महिलाएं इमोशनल होकर ज्यादा सोचने लगती हैं और जिन चीज़ों को आसानी से हैंडल किया जा सकता था उन्हें कॉम्प्लीकेट बना देती हैं। खैर ऐसा व्यवहार पुरुषों में भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में कोई भी बड़ा डिसीज़न लेने से पहले यहां दिए गए टिप्स को एक बार आजमाकर देख लें। जो आपके खोए हुए प्यार को दोबारा जगाने में कर सकते हैं मदद। 

    ऐसे जागाएं खोया हुआ प्यार

    साथ में समय बिताएं

    कई बार कपल्स अपनी लाइफ और बच्चों में इतने बिजी हो जाते हैं कि वो साथ बैठकर समय बिताना ही भूल जाते हैं और ये रिलेशनशिप के स्पॉर्क को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है। शांति से साथ बैठना भी एक अलग ही तरह का सुकून होता है और आपके रिलेशनशिप में आ रही दूरियां मिटाने का भी बेहतरीन जरिया होता है। 

    ट्रैवलिंग के लिए समय निकालें

    रिश्तों में रोमांस को वापस लाने के लिए साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएं। जरूरी नहीं इसके लिए लंबी ट्रिप पर ही जाएं, वीकेंड में आउटिंग, पिकनिक या बाहर डिनर करने से भी बोरिंग हो रहे रिलेशनशिप को मजेदार बना सकते हैं। साथ ही इससे बॉन्डिंग भी मजबूत होती है। 

    बातचीत करें

    सीरियस मुद्दे पर नहीं, बल्कि एक-दूसरे को हंसने- गुदगुदाने वाली चीज़ों पर बात करें। इस दौरान अपने रिलेशनशिप के पुराने दिनों को याद करें। कई बार पुरानी यादें खो रहे प्यार को लौटाने में बहुत मददगार साबित होती हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- क्या आपके भी ऑफिस या पड़ोस में हैं ओवर फ्रेंडली लोग, तो ऐसे करें उनसे डील

    Pic credit- freepik