Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BF-GF को क्या कहते हैं Gen-Z? मिलेनियल्स की समझ से बिल्कुल परे है ये नई लव डिक्शनरी

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 08:34 PM (IST)

    इन दिनों Gen-Z के नए-नए डेटिंग ट्रेंड्स सुनकर अक्सर लोगों को सिर चकरा जाता है। आए दिन कोई न कोई नया डेटिंग टर्म सुनने को मिलता रहता है। ऐसे में इन दिन ...और पढ़ें

    क्या है GF-BF के लिए नया टर्म? (Picture Credit- Freepik)
    क्या है GF-BF के लिए नया टर्म? (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. इन दिनों Gen-Z के नए-नए डेटिंग टर्म्स सामने आते रहते हैं।
    2. बदलते समय के साथ ही प्यार की डेफिनिशन भी बदल चुकी है।
    3. यही वजह है कि इन दिनों GF-BF का नाम भी बदल चुका है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय के साथ ही हमारे रहन-सहन और बोलचाल में भी काफी बदलाव आने लगा है। साल 2024 लगभग खत्म होना वाला है और नए साल के साथ ही जीवन में नए बदलाव आने वाले हैं। यह दौर Gen-Z का दौर कहलाता है और यही वजह है कि इन दिनों उनसे जुड़े कई ट्रेंड्स और फ्रेज अक्सर सुनने और पढ़ने को मिलते हैं। Gen-Z के इस दौर में प्यार करने का तरीका भी पूरी तरह से बदल चुका है। अब मिलेनियल्स का ओल्ड स्कूल लव नहीं, बल्कि जेन-जी मॉडर्न लव चलन में हैं।

    जेन-जी के इसी मॉडर्न लव के चलते अब लव डिक्शनरी भी पूरी तरह से बदल चुकी है। आपने अक्सर कई नए डेटिंग ट्रेंड्स और उनसे जुड़े टर्म्स सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेन-जी की भाषा में गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को क्या कहा जाता है। आमतौर पर प्यार करने वाले किसी कपल को जीएफ-बीएफ कहा जाता रहा है, लेकिन इन दिनों जेन-जी से इसके लिए भी एक नया टर्म इजाद किया है, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आइए आपको बताते हैं क्या है यह नया टर्म-

    यह भी पढ़ें-  डेटिंग ऐप के चक्कर में नहीं पड़ते Boysober लोग, टॉक्सिक रिश्तों और सिचुएशनशिप से भी रहते हैं दूर

    GF-BF को क्या कहते हैं जेन-जी?

    गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड शब्द तो आप सभी काफी समय से सुनते आ रहे हैं, लेकिन इन दिनों इसके लिए एक नए शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा है। बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि जेन-जी की भाषा में जीएफ-बीएफ को बे (Bae) कहा जाता है। अगर आपको यह सुनकर अटपटा लगा है, तो यकीन मानिए कि इसे सुनकर हमारा रिएक्शन भी कुछ ऐसा ही था, लेकिन अब जो है, सो है- तो चलिए अब आपको इस बे शब्द के बारे में थोड़ा विस्तार से बताते हैं।

    क्या बला है ये Bae?

    Bae अंग्रेजी का एक शब्द है, जिसका मतलब किसी की गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड होना है। आमतौर पर इन दिनों जेन-जी अपने पार्टनर को इसी नाम से बुलाते हैं। बीते दिनों मेरे पड़ोस में रहने वाली 23 साल की खुशी के मुंह से सबसे पहले यह शब्द को सुनने को मिला। हुआ कुछ यूं कि हम खुशी के फेयरवेल की कुछ फोटोज देख रहे थे और अचानक उसकी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह अपने किसी मेल फ्रेंड के साथ पोज देती नजर आ रही थी। पूछने पर खुशी ने बताया कि वह मेल फ्रेंड असल में उसका Bae है।

    खबरें और भी

    इस शब्द को सुनकर कुछ समझ नहीं आया, लेकिन मेरे ब्लैंक चेहरे को देख खुशी को सब समझ आ गया। इस पर उसने बताया कि इन दिनों जेन-जी की भाषा में गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को बे कहकर पुकारा जाता है। इसके बाद इस शब्द की थोड़ी रिसर्च करने पर पता चला कि यह शब्द Bae असल में इंग्लिश के बेबी (Baby) और बेब (Babe) शब्द को मिलाकर बना है। थोड़ी बहुत खोजबीन के बाद इस शब्द को लेकर मेरी उत्सुकता तो खत्म हो गई है, लेकिन अगर आप भी ऐसे ही कुछ शब्द जानते हैं, तो मेरी तरह दूसरों के साथ उन्हें शेयर कर थोड़ा ज्ञान जरूर बांटें।

    यह भी पढ़ें-  डेट पर जाने से पहले कर लें ये अहम 3 तैयारियां, आपका Partner हो जाएगा इंप्रेस- बन जाएगी बात