Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों शादी के बाद एक जैसे दिखने लगते हैं कुछ कपल्स? हैरान कर देंगे इसके कारण

    Updated: Tue, 04 Mar 2025 01:22 PM (IST)

    आपने गौर किया होगा कि शादी के कुछ सालों बाद कुछ कपल्स एक जैसे दिखने लगते हैं (Couples Looking Alike)। उनके चेहरे में कई बार इतनी समानताएं दिखने लगती ह ...और पढ़ें

    दिलचस्प है कपल्स के एक जैसे दिखने के पीछे की वजह (Picture Courtesy: Freepik)
    दिलचस्प है कपल्स के एक जैसे दिखने के पीछे की वजह (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शादी के कुछ सालों बाद कई कपल्स एक जैसे दिखने लगते हैं।
    2. उनके बातचीत करने के तरीके और व्यवहार में भी समानता आ जाती है।
    3. कपल्स के एक जैसा दिखने के पीछे कई समाजिक और साइकोलॉजिकल कारण हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई कपल्स को देखा होगा, जो एक-दूसरे जैसे नजर आते हैं (Couples Looking Alike)। इन्हें देखकर कई बार मन में ख्याल आता है कि ये तो भाई-बहन जैसे दिख रहे हैं, लेकिन असल में होते वे कपल्स हैं। शादी के बाद कुछ कपल्स एक-दूसरे की तरह की एक्सप्रेशन और हाव-भाव देने लगते हैं (couples start looking similar)। उनकी चाल में भी काफी समानता नजर आने लगती हैं। 

    लेकिन दो व्यक्ति जो बचपन से साथ नहीं रहे, न उनमें कोई जेनेटिक समानता है, वे कैसे एक-दूसरे जैसे लगने लग सकते हैं? क्या आपने कभी इसकी वजह जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो आइए इसके पीछे की वजहों (Science behind couple resemblance) के बारे में जानते हैं। 

    क्यों पति-पत्नी दिखने लगते हैं एक जैसे?

    शादी एक ऐसा बंधन है, जो दो लोगों को फिजिकल और इमोशनल दोनों ही तरीकों से साथ लाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ कपल्स शादी के कुछ सालों बाद एक जैसे दिखने लगते हैं। उनके चेहरे के भाव और यहां तक कि शारीरिक बनावट में भी कभी-कभी समानता नजर आने लगती है। इसके पीछे कई साइकोलॉजिकल और सोशल फैक्टर्स शामिल हैं।  

    साइकोलॉजिकल कारण

    • इमोशनल कनेक्शन- जब दो लोग एक साथ लंबे समय तक रहते हैं, तो वे एक-दूसरे की भावनाओं को समझने लगते हैं और उन्हें अपनाने लगते हैं। इससे उनके चेहरे के भावों में समानता आने लगती है। वे एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते हैं, जिससे उनके चेहरे पर एक जैसी रेखाएं उभरने लगती हैं।
    • नकल करना- लंबे समय तक साथ रहने वाले कपल्स एक-दूसरे के हाव-भाव की नकल करते हैं। वे अनजाने में एक-दूसरे के बोलने, हंसने और चलने के तरीके को अपनाने लगते हैं, जिससे उनमें समानता दिखाई देने लगती है।
    • समान व्यक्तित्व- अक्सर लोग अपनी जैसी पर्सनालिटी वाले व्यक्ति को ही लाइफ पार्टनर के रूप में चुनते हैं। समान हॉबीज और आदतों के कारण वे एक-दूसरे के करीब आते हैं और इन्हीं वजहों से दूसरों को वे कई बार एक जैसे दिखने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें: प्यार है, पर 'समझदारी' कितनी? 5 संकेतों से करें Relationship में मैच्योरिटी की पहचान

    खबरें और भी

    सामाजिक कारण

    • एक जैसी लाइफस्टाइल- शादी के बाद कपल्स एक ही घर में रहते हैं और एक जैसी लाइफस्टाइल अपनाते हैं। वे एक जैसा खाना खाते हैं, एक जैसी एक्टिविटीज में भाग लेते हैं और एक जैसे वातावरण में रहते हैं, जिससे उनके शारीरिक बनावट में समानता आने लगती है।
    • समान स्वास्थ्य आदतें- कपल्स अक्सर एक साथ एक्सरसाइज करते हैं और एक जैसी हेल्दी आदतों को अपनाते हैं। इससे उनकी शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य में समानता आती है, जिस वजह से भी वे दूसरों को एक-जैसे नजर आ सकते हैं। 
    • सामाजिक दबाव- कई बार सोशल प्रेशर के कारण भी कपल्स एक जैसे दिखने की कोशिश करते हैं। वे सोसायटी में एक परफेक्ट कपल के रूप में दिखने के लिए एक-दूसरे की तरह व्यवहार करते हैं और कपड़े पहनते हैं।

    यह भी पढ़ें: किस तरह शादी के मायने बदल रहे हैं Millennials? पढ़ें बदलते वक्त के साथ क्यों है यह जरूरी?