कुछ समय बाद ग्रीन फ्लैग्स से ऊब जाता है मन? एक्सपर्ट ने बताया क्यों परफेक्ट रिलेशनशिप भी लगने लगता है बोरिंग
रिश्तों में शुरुआत में सुकून देने वाले 'ग्रीन फ्लैग' पार्टनर समय के साथ उबाऊ लग सकते हैं। इसकी वजह इंसान का रोमांच और नई चीजों की तलाश करना, पार्टनर क ...और पढ़ें

क्यों ग्रीन फ्लैग पार्टनर लगने लगता है बोरिंग? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी रिलेशनशिप में जाने से पहले हम यह देखते हैं कि हमारा पार्टनर कितना समझदार है और उसके साथ हमें मानसिक सुकून मिलता है या नहीं। इन खूबियों को जेन-जी की भाषा में ग्रीन फ्लैग्स कहा जाता है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि एक लंबा वक्त बीतने के बाद यही खूबियां बोरिंग लगने लगती हैं।
आखिर ऐसा क्यों होता है कि एक परफेक्ट पार्टनर के साथ रहते हुए भी मन में ऊब पैदा होने लगती है। इस बारे में जानने के लिए हमने डॉ. पवित्रा शंकर (एसोशिएट कंसल्टेंट- साइकैट्री, अकाश हेल्थ केयर) से बात की। आइए जानें इस बारे में एक्सर्ट का क्या कहना है।
रोमांच की तलाश
इंसानी दिमाग प्राकृतिक रूप से नई चीजों, रोमांच और उत्साह की तलाश में रहता है। जब हम किसी रिश्ते में होते हैं, तो शुरुआत का नयापन हमें एक्साइट करता है, लेकिन समय के साथ, रोज का रूटीन हावी होने लगती है। जब पार्टनर बहुत ज्यादा स्थिर और समझदार होता है, तो रिश्ते में होने वाली हलचल कम हो जाती है। यह स्थिरता, जो शुरुआत में सुकून देती थी, बाद में एक्साइटमेंट की कमी के कारण फीकी लगने लगती है।
-1770881271895.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
प्रेडिक्टेबिलिटी का बोझ
जब आप किसी व्यक्ति के साथ लंबे समय तक रहते हैं और उनके गुण समय के साथ नहीं बदलते, तो उनका व्यवहार बहुत हद तक प्रेडिक्टेबल यानी अनुमान लगाने लायक हो जाता है। आपको पहले से पता होता है कि आपका पार्टनर किसी बात पर कैसे रिएक्शन देगा। हमारा दिमाग नई और अनप्रेडिक्टेबल चीजों के लिए एक्टिव रहता है। जब रिश्ते में कुछ भी नया या सरप्राइज करने वाला नहीं बचता, तो आकर्षण धीरे-धीरे कम होने लगता है, भले ही रिश्ता कितना ही मजबूत क्यों न हो।
खबरें और भी
ड्रामा की कमी
अक्सर लोग अनिश्चितता को रोमांच समझ लेते हैं। एक ग्रीन फ्लैग पार्टनर आपको सुरक्षा का एहसास कराता है, जिसमें कोई ड्रामा या तनाव नहीं होता। कभी-कभी शांति भरा जीवन इतना सामान्य हो जाता है कि वह उबाऊ लगने लगता है। लोग यह भूल जाते हैं कि जिसे वे बोरियत कह रहे हैं, वह दरअसल एक सुरक्षित और स्वस्थ रिश्ता है।
कैसे बचाएं रिश्ते का आकर्षण?
रिश्ते को बोरियत से बचाने के लिए पार्टनर का बदलना जरूरी नहीं है, बल्कि रिश्ते के तौर-तरीकों में बदलाव जरूरी है, जैसे-
- सरप्राइज- छोटे-छोटे सरप्राइज और नई कोशिशें रिश्ते में नयापन लाते हैं।
- लगातार कोशिशें- एक-दूसरे को खास महसूस कराने के लिए लगातार कोशिशें करना जरूरी है।
- जुड़ाव का एहसास- केवल साथ रहना काफी नहीं है, बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़े रहना और नई यादें बनाना बोरियत को दूर रखता है।