Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दुनिया के 3 सबसे महंगे देश, एक कप चाय की कीमत 800 रुपये- सोच समझ कर बनाएं घूमने का प्लान

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 03:07 PM (GMT+05:30)

    घूमने का शौक सभी को होता है। लेकिन कई बार घूमने के आगे बजट की किल्ल्त आ जाती है। जब बजट की प्रॉब्लम होती है तो हम चाहकर भी कहीं घूमने नहीं जा पाते। इस ...और पढ़ें

    घूमने से पहले बजट प्लान करना सबसे अहम। ( Pic Courtesy : Freepik)
    घूमने से पहले बजट प्लान करना सबसे अहम। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. एक कप चाय की कीमत 800 रुपये
    2. बरमूडा में होटल का किराया काफी महंगा
    3. घूमने से पहले बनाएं बजट प्लान

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Most Expensive Country कई लोगों को यात्रा करना सबसे पसंद होता है। जब भी उन्हें अपने काम से फुर्सत मिलती है वे यात्रा करने निकल जाते हैं। लेकिन अगर आप भी विदेशी यात्राओं के शौकीन हैं तो आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    यहां रहने से लेकर चाय कॉफी पीना आपका बजट बिगाड़ सकता है। इसलिए अगर आप बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपकी लिस्ट में इन देशों का नाम है तो जरा अपने बजट को भी थोड़ा बढ़ा लें। कहीं ऐसा न हो कि वहां जाकर आपको भारत फोन करके दोबारा पैसे मंगाने पड़ जाएं। 

    यह भी पढ़ें : नाक में एलर्जी से आती हैं खूब छींके, रात को सोने से पहले इस तेल की बूंदें डाल लें- मिलेगा आराम

    1- बरमूडा

      

    बरमूडा उत्तरी अटलांटिक महासागर में एक ओवरसीज ब्रिटिश द्वीप क्षेत्र है। बरमूड अपनी गुलाबी रेत वाले समुद्र तटों के लिए मशहूर है। यह द्वीप उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से करीब 1000 किलोमीटर की दूरी पर है। रोजमर्रा की चीजों को दूसरे देशों से आयात किया जाता है। इसलिए यहां कस्टम ड्यूटी बहुत है।

    यही वजह है कि इस देश को सबसे महंगे देशों में शुमार किया जाता है। बता दें कि एक इंसान बरमूडा में मकान किराए पर लेता है तो उसे महीने के 2000 डॉलर खर्च करने ही पड़ेंगे।  यानी करीब 1 लाख 72 हज़ार रुपयों की जरूरत पड़ेगी। अब समझ सकते हैं कि यहां इस टापू पर घूमना कितना महंगा साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    2- स्विट्ज़रलैंड

    खूबसूरती की बात जब आती है तो स्विट्जरलैंड का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। लेकिन यहां घूमना और भी महंगा है। सबसे ज्यादा यहां रहना महंगा है। अगर आप 5 दिन के लिए भी स्विट्जरलैंड जा रहे हैं और दो लोग हैं। तो 6 से 7 लाख रुपये आपके पास होने चाहिए। अगर आप शॉपिंग करते हैं तो इस आंकड़ें कुछ और इजाफा कर सकते हैं। स्विट्जरलैंड में होटल रूम बहुत महंगे हैं। 

    3- नॉर्वे

    नॉर्वे की खूबसूरती पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यह वही देश है जहां सर्दियों में करीब सुबह 9 बजे सूरज निकलता है। और मजे की बात है दोपहर 3 बजे सूरज छिप जाता है। बात अगर गर्मियों की करें तो सूरज यहां सुबह 4 बजे निकलता है। हैरानी की बात है सूरज रात को 11 बजे छिपता है। इस अनोखे देश में घूमना भी बहुत महंगा है। यहां रेस्टोरेंट्स में खाना और किराए पर गाड़ी से चलना बहुत महंगा है। यहां एक कप चाय के लिए आपको 800 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। 

    यह भी पढ़ें : Toothpaste करना भी कई बार हो सकता है खराब, कभी-कभी आजमाइए यह घरेलू नुस्खा