भीड़भाड़ से दूर ढूंढ़ रहे हैं घूमने के लिए कोई सुकून भरी जगह, तो नॉर्थ ईस्ट की ये 5 जगहें हैं बेस्ट ऑप्शन
भारत का उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और शांति के लिए मशहूर है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियों, झरने, मठ, वन्यजीव और शांत वातावरण क ...और पढ़ें

एक बार जरूर करें इन जगहों की सैर (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
भारत में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं
भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य अपनी सुंदरता और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं
इन राज्यों में घूमने के लिए कई जगहें हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत का उत्तर-पूर्वी इलाका यानी नॉर्थ ईस्ट अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, और शांति के लिए जाना जाता है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, झरने, नीला आसमान और सादगी भरी जीवनशैली हर किसी को आकर्षित करती है। सेवन सिस्टर्स के नाम से मशहूर इस क्षेत्र में हर राज्य की अपनी अलग पहचान और कहानी है।
अगर आप भी भीड़भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह पर जाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं नॉर्थ ईस्ट की पांच सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में।
शिलॉन्ग, मेघालय
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग अपनी ठंडी हवाओं, झरनों और पहाड़ियों के लिए जानी जाती है। यहां का एलीफेंट फॉल्स और शिलॉन्ग पीक आपको शहर का मनमोहक नजारे दिखाते हैं। साथ ही उमियम लेक की शांति और पुलिस बाजार की चहल-पहल शिलॉन्ग की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। म्युजिक लवर्स के लिए यह शहर खास है, क्योंकि यहां लोकल बैंड कल्चर बेहद मशहूर है।
-1762397540015.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
गंगटोक, सिक्किम
गंगटोक सिक्किम की राजधानी और हिमालय की गोद में बसा एक शांत शहर है। यहां से कंचनजंघा पर्वत का नजारा किसी सपने जैसा लगता है। एमजी रोड, रूमटेक मठ, त्सोमगो झील और नाथुला पास यहां के मुख्य आकर्षण हैं। बौद्ध संस्कृति, रंगीन प्रार्थना झंडे और ठंडी हवा हर सैलानी को सुकून का अहसास कराते हैं।

(Picture Courtesy: Instagram)
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और मठों के लिए जाना है। यहां स्थित तवांग मठ भारत के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है। इसकी वास्तुकला और आध्यात्मिक ऊर्जा अनोखी है। सर्दियों में यहां की झीलें बर्फ से ढक जाती हैं और पूरी घाटी सफेद चादर में लिपट जाती है। अगर आप रोमांच और शांति दोनों का अनुभव करना चाहते हैं, तो तवांग आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
खबरें और भी

(Picture Courtesy: Instagram)
काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
प्रकृति और वन्यजीवन से प्रेम करने वालों के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए दुनियाभर में मशहूर है और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है। यहां आप जीप सफारी या एलीफेंट राइड के जरिए हाथी, बाघ, पक्षियों और हिरणों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।

(Picture Courtesy: Instagram)
आइजोल, मिजोरम
आइजोल मिजोरम की राजधानी है और अपनी शांत वादियों, पहाड़ियों और संस्कृति के लिए जानी जाती है। यहां की सड़कों से दिखने वाले घाटियों के दृश्य बेहद मनमोहक हैं। स्थानीय बाजारों में मिजो हस्तशिल्प और बांस की कलाकृतियां जरूर देखें। यहां के लोग बेहद मिलनसार हैं और शहर की स्वच्छता इसे और खास बनाती है।