Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    River Rafting करने का बना रहे हैं प्लान? तो इस एडवेंचर के लिए जान लें भारत की 5 टॉप जगहें

    Updated: Wed, 29 May 2024 05:49 PM (IST)

    गर्मियों के मौसम में हर किसी का कुछ ऐसा करने का मन होता है जो उनके शरीर को ठंडा एहसास कराए। इसके लिए रिवर राफ्टिंग (River Rafting) करना एक अच्छा विक् ...और पढ़ें

    रिवर राफ्टिंग के लिए भारत की 5 सबसे अच्छी जगहें। (Image Credit - Freepik)
    रिवर राफ्टिंग के लिए भारत की 5 सबसे अच्छी जगहें। (Image Credit - Freepik)

    HighLights

    1. रिवर राफ्टिंग एक जाना माना वाटर स्पोर्ट है।
    2. भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां रिवर राफ्टिंग का आनंद लिया जा सकता है।
    3. ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग की राजधानी के रूप में जाना जाता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियो का मौसम रिवर राफ्टिंग करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। रिवर राफ्टिंग एक वाटर स्पोर्ट में से एक है, जिसे व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग भी कहा जाता है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को जिंदगी में एक बार रिवर राफ्टिंग का मजा जरूर लेना चाहिए। अगर आप इन छुट्टियों को अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो रिवर राफ्टिंग जरूर ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में जब नदी का जल स्तर बढ़ जाता है, तब राफ्टिंग करने का मजा और भी ज्यादा हो जाता है।

    भारत में ऐसी कई शहर हैं जो अपने रिवर राफ्टिंग एडवेंचर के लिए जाने जाते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ जाकर व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। आइए जानते हैं भारत में राफ्टिंग के लिए लोकप्रिय 5 जगहों के बारे में।

    यह भी पढ़ें - गर्मियों की छुट्टी को बनाना है मजेदार और यादगार, तो निकल जाएं फागू की सैर पर

    रिवर राफ्टिंग के लिए 5 सबसे अच्छी जगहें

    ऋषिकेश, उत्तराखंड

    ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे बसा एक सुंदर शहर है। ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। हर साल यहां ऐसे कई टूरिस्ट आते हैं, जो गंगा नदी पर यह स्पोर्ट ट्राई करने की इच्छा रखते हैं। यहां की राफ्टिंग के दौरान आप अलग-अलग रैपिड्स का सामना कर सकते हैं। यह जगह न केवल रोमांचकारी है, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता से भी भरपूर है।

    लद्दाख, जम्मू और कश्मीर

    लद्दाख पहाड़ों में बसा एक बहुत ही सुंदर शहर है। यहां की खूबसूरती हर किसी के दिल में बस जाती है। लद्दाख में बहने वाली जंस्कार नदी पर राफ्टिंग करने से आपको एक शानदार अनुभव मिल सकता है। यहां के सुंदर घाट और ठंडे पानी वाली नदी में राफ्टिंग करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचकारी होता है।

    खबरें और भी

    कुल्लू-मनाली, हिमाचल प्रदेश

    कुल्लू-मनाली हिमाचल प्रदेश की जानी मानी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। हर साल यहां कई लोग अपनी गर्मियों की छुट्टियां मनाने जाते हैं। साथ ही, यहां के नजारों का खूब लुफ्त उठाते हैं। यहां बहने वाली ब्यास नदी पर राफ्टिंग करने से एक शानदार अनुभव मिलता है। यहां के सुंदर पहाड़ी नजारे और तेज बहाव वाली नदी राफ्टिंग के मजे को दोगुना कर देती हैं।

    कुर्ग, कर्नाटक

    कुर्ग हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही सुंदर शहर है। यह जगह अपने कॉफी के बागानों के लिए जानी जाती है। यहां की बारापोल नदी पर राफ्टिंग करने से एक रोमांचकारी अनुभव मिलता है। बादलों से ढ़के पहाड़ों के बीच राफ्टिंग करने से आपको कुदरत की सुंदरता देखने का मौका भी मिलता है।

    दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल में बसा दार्जिलिंग शहर अपने चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। यहां की तीस्ता और रंगीत नदी पर राफ्टिंग करना नेचर लवर्स और एडवेंचर उत्साही लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। यहां की राफ्टिंग के दौरान आप हरे-भरे जंगलों और पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें -  Trekking और Adventure के शौकीनों के लिए शानदार जगह है बड़कोट, मात्र 5000 रुपए में निपटा सकते हैं यहां की सैर

    कोलाड, महाराष्ट्र

    मुंबई और पुणे के पास बसा शहर कोलाड महाराष्ट्र की टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। कोलाड कुंडलिका नदी पर राफ्टिंग के लिए जाना जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य राफ्टिंग का मजा दोगुना कर देता है। महाराष्ट्र में रहने वाले लोग, जो रिवर राफ्टिंग की इच्छा रखते हैं। इस जगह अपने एडवेंचर पूरा कर सकते हैं।