Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 5 जगहों को जरूर करें अपनी लिस्ट में शामिल

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 03:01 PM (IST)

    क्या आप राजस्थान घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां तो आप यहां कई खूबसूरत नजारे शॉपिंग और खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। आइए राजस्थान में घूमने के ...और पढ़ें

    राजस्थान में करें इन जगहों की सैर (Picture Courtesy: Instagram)
    राजस्थान में करें इन जगहों की सैर (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. राजस्थान में घूमने के लिए काफी खूबसूरत जगहें हैं
    2. इन जगहों में आपको अच्छा खाने और शॉपिंग का एक्सपीरिएंस भी मिल सकता है
    3. यहां आपको कई खूबसूरत और ऐतिहासिक किले भी देखने को मिल जाएंगे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान भारत के सबसे खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्यों में से एक है। यहां के रेगिस्तान, ऐतिहासिक किले, शानदार महल और रंग-बिरंगी संस्कृति पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप राजस्थान की सैर (Rajasthan Tourism) का प्लान बना रहे हैं, तो यहां ऐसी अनगिनत जगहें हैं जो आपका दिल जीत लेंगी।

    तो अगर आप राजस्थान घूमने जा रहे हैं, तो अपनी आइटिनिररी में इन जगहों (Places in Rajasthan to Visit) को जरूर शामिल कर लें। यकीन मानिए इन जगहों की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में।

    जयपुर

    राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर अपने गुलाबी रंग के घरों और हवेलियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह शहर राजपूताना शान और शौर्य की जीती-जागती मिसाल है। यहां का हवा महल अपनी अनोखी संरचना के लिए जाना जाता है, जिसकी खिड़कियों से राजपरिवार की महिलाएं बाहर का नजारा देखा करती थीं। सिटी पैलेस राजसी ठाट-बाट का प्रतीक है, तो जंतर मंतर यहां कि ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक है। शहर से थोड़ा दूर स्थित आमेर का किला अपनी भव्यता और पहाड़ी पर स्थित होने के कारण एक अलग ही छाप छोड़ता है।

    उदयपुर

    उदयपुर को राजस्थान का सबसे रोमांटिक शहर माना जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरत झीलों और शानदार महलों के लिए मशहूर है। सिटी पैलेस से झील और पूरे शहर का नजारा देखते ही बनता है। संकरी गलियों में घूमना, बागोर की हवेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखना और झील में शाम की नाव की सवारी करना उदयपुर को यादगार बनाता है।

    खबरें और भी

    जोधपुर

    जोधपुर अपने नीले रंग के मकानों और विशाल किले के कारण 'ब्लू सिटी' और 'सन सिटी' के नाम से मशहूर है। यहां का मेहरानगढ़ किला शहर से सैकड़ों फीट ऊपर एक चट्टान पर बना हुआ है और दुनिया के बड़े किलों में से एक है। किले से पूरे नीले शहर का नजारा बहुत ही लुभावना लगता है। यहां और भी कई पैलेस हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं।

    जैसलमेर

    जैसलमेर एक ऐसा शहर है जो लगता है जैसे किसी फेयरी टेल से निकल कर आया हो। यहां के पीले बलुआ पत्थर से बने महल और हवेलियां सूरज की रोशनी में सोने की तरह चमकते हैं, इसलिए इसे 'गोल्डन सिटी' कहा जाता है। जैसलमेर किला दुनिया के चुनिंदा रहने लायक किलों में से एक है। पटवों की हवेली और सालिम सिंह की हवेली की नक्काशी देखने लायक है।

    पुष्कर

    अजमेर के पास स्थित पुष्कर एक शांत और पवित्र शहर है। यह भगवान ब्रह्मा के एकमात्र मंदिर के लिए मशहूर है। पुष्कर झील के चारों ओर बने 52 घाटों पर श्रद्धालु स्नान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। यहां की संकरी गलियों में बने मंदिर, साधुओं की उपस्थिति और शांत वातावरण एक अलग ही शांति देती है। साल में एक बार लगने वाला पुष्कर मेला दुनिया के सबसे बड़े पशु मेलों में से एक है, जो अपने रंग-बिरंगे कार्यक्रमों और ऊंटों की दौड़ के लिए जाना जाता है।

    यह भी पढ़ें- सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं साउथ इंडिया की ये 5 जगहें, इनकी खूबसूरती का नहीं है कोई मुकाबला

    यह भी पढ़ें- गोवा जाने का नहीं बन रहा प्लान, तो घूम आएं महाराष्ट्र का सिंधुदुर्ग; खूबसूरती देख भूल जाएंगे विदेश