Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर, राफ्टिंग से लेकर ट्रैकिंग तक का मिलेगा मजा

    Updated: Mon, 05 Jan 2026 02:33 PM (IST)

    जनवरी की सुहानी धूप और गुलाबी ठंड में घूमने के लिए झारखंड से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। जंगलों की हरियाली, ऊंचे झरने और ऐतिहासिक मंदिरों वाला यह प्रद ...और पढ़ें

    झारखंड में घूमने के लिए परफेक्ट लोकेशन (Picture Credit - Instagram)

    झारखंड में घूमने के लिए परफेक्ट लोकेशन (Picture Credit - Instagram)

    HighLights

    1. जनवरी में झारखंड घूमने का बेहतरीन मौसम

    2. झारखंड में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये लोकेशन्स

    3. परिवार और दोस्तों के संग इन जगहों पर जरूर जाएं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जनवरी का महीना घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। यह मौसम काफी सुहाना होता है और गर्मी की भी परेशान नहीं रहती है, जिससे आराम से घूमा जा सकता है। ऐसे में झारखंड सबसे अच्छा लोकेशन है। यहां हरे-भरे जंगल, ऊंचे झरने, शांत तालाब, ऐतिहासिक स्थल और एडवेंचर स्पॉट सब कुछ है, जो आपको खूब पसंद आएंगे। अगर आप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो झारखंड आपकी ट्रैवल लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। आइए आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत लोकेशन के बारे में बताते हैं।

    पारसनाथ हिल्स

    Parasnath Hills

    (Picture Credit - Instagram)

    अगर आप पहाड़ों पर घूमने के शौकीन हैं, तो झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ हिल्स को चुन सकते हैं। यहां का व्यू, नेचर और शांत माहौल आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगा। बता दें कि यह झारखंड की सबसे ऊंची चोटी भी है। 

    देवघर

    Deoghar Baidyanath Dham

    (Picture Credit - Facebook)

    झारखंड घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो देवघर का बैद्यनाथ धाम जरूर जाएं। यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां पर आप झरने, ट्रैकिंग और खूबसूरत नजरों का आनंद ले सकते हैं। यह एक सुदंर और सुकून भरी जगह है, जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं। 

    दसम फॉल्स

    Dasam Falls

    (Picture Credit - Instagram)

    झारखंड का फेमस दसम फॉल्स अपनी खूबसूरत के लिए जाना जाता है। इस फॉल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां का शांत माहौल और झरने की आवाज आपके मन को मोह लेगा। वहीं, चारों तरफ की हरियाली इसे और अट्रैक्टिव बनाता है।

    खबरें और भी

    हजारीबाग

    Hazaribagh

    (Picture Credit - Instagram)

    हजारीबाग का नाम आते ही झरने और हरियाली का ख्याल मन में आता है। नेचर लवर्स के लिए यहां पर खूबसूरत कान्हर झरना, चंद्र झरना और गौरांग झरना भी हैं। साथ ही, यह ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए एकदम परफेक्ट लोकेशन है।

    जमशेदपुर

    jamshedpur

    (Picture Credit - Canva)

    जमशेदपुर सिर्फ स्टील सिटी ही नहीं, बल्कि नेचर की गोद में बसा एक खूबसूरत शहर है। यहां के शानदार नजारे और हरे-भरे पार्क एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट हैं। बता दें कि कयाकिंग और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह खास है।

    सिमडेगा

    Simdega

    (Picture Credit - Canva)

    झारखंड का सिमडेगा अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां पर रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग और नेचर हाइकिंग का मजा ले सकते है। यह जगह कम भीड़ वाली है, इसलिए यहां का माहौल काफी शांत है। अगर आप भीड़भाड़ से दूर परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो इस लोकेशन को जरूर एक्सप्लोर करें। 

    रजरप्पा मंदिर

    rajrappa mandir

    (Picture Credit - Instagram)

    झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित रजरप्पा मंदिर अपने अनोखे और रहस्यमय कहानियों के लिए मशहूर है। कहा जाता है कि यहां मांगी हुई मन्नत मां छिन्नमस्ता पूरी करती हैं। अगर आप घूमने के लिए झारखंड जा रहे हैं, तो इस चमत्कारी मंदिर के दर्शक जरूर करें और यहां पर आपको स्टे करने के भी कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। 

    यह भी पढ़ें - जनवरी में घूमने का है प्लान? गुलमर्ग से लेकर कच्छ तक, ये जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप को यादगार

    यह भी पढ़ें - न पासपोर्ट की झंझट न वीजा का टेंशन, सर्दियों में नेपाल की 5 जगहें दिला देंगी स्विट्जरलैंड की याद