Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर बार बैग में कम पड़ जाती है जगह? इन 8 स्मार्ट पैकिंग हैक्स से छोटी सी जगह में फिट होगा सारा सामान

    Updated: Tue, 05 May 2026 06:30 PM (IST)

    अगर स्मार्ट तरीके से पैकिंग की जाए, तो कम जगह में भी काफी सामान आसानी से आ सकता है। साथ ही, बैग ऑर्गेनाइज्ड भी रहता है। ...और पढ़ें

    सूटकेस पैक करने के स्मार्ट तरीके (Picture Courtesy: Freepik)

    सूटकेस पैक करने के स्मार्ट तरीके (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वेकेशन के लिए बैग पैक करना कई लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है। अक्सर हम इसी उलझन में रहते हैं कि कम से कम जगह में ज्यादा से ज्यादा सामान कैसे फिट करें। 

    सही तरीके से पैकिंग न होने पर या तो सूटकेस की जिप के साथ कुश्ती लड़नी पड़ती है, या फिर हार मानकर अपना कुछ पसंदीदा सामान घर पर ही छोड़ना पड़ता है। अगर आप भी हर ट्रिप से पहले इस परेशानी से गुजरते हैं, तो चिंता मत कीजिए। आइए जानते हैं बैग पैकिंग के कुछ ऐसे स्मार्ट हैक्स और ट्रिक्स, जिनसे आप कम जगह में ज्यादा सामान पैक कर पाएंगे।

    कपड़ों को रोल करें 

    जगह बचाने का सबसे पुराना और कारगर तरीका है रोलिंग मेथड। कपड़ों को तह लगाने के बजाय उन्हें कसकर रोल करें। इससे न केवल बैग में जगह बचती है, बल्कि कपड़ों पर सिलवटें भी कम पड़ती हैं। टी-शर्ट, जींस और सूती कपड़ों के लिए यह तकनीक सबसे बेस्ट है।

    पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल करें

    पैकिंग क्यूब्स छोटे जिपर वाले बैग होते हैं जो आपके सूटकेस के अंदर दराज की तरह काम करते हैं। आप कपड़ों को कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग क्यूब्स में रख सकते हैं, जैसे- अंडरगारमेंट्स, जिम वियर, फॉर्मल वियर। ये हवा को बाहर निकालकर सामान को कॉम्पैक्ट बना देते हैं।

    Travel Packing Hacks (1)

    (Picture Courtesy: Freepik

    जूतों के अंदर खाली जगह का इस्तेमाल करें

    जूते बैग में काफी जगह घेरते हैं। इस खाली जगह को बर्बाद न होने दें। आप जूतों के अंदर मोजे, डेटा केबल, या छोटे चार्जर भरकर रख सकते हैं। इससे जूतों का आकार भी बना रहता है और छोटी चीजें इधर-उधर नहीं खोतीं। हाइजीन के लिए जूतों को शॉवर कैप या पुराने प्लास्टिक बैग में लपेटकर रखें।

    खबरें और भी

    बंडल पैकिंग तकनीक

    अगर आपके पास ऐसे कपड़े हैं जिन्हें रोल नहीं किया जा सकता, जैसे जैकेट या शर्ट, तो बंडल पैकिंग आजमाएं। इसमें एक बड़े कपड़े के बीच में छोटे कपड़े रखकर उन्हें एक-दूसरे के ऊपर लपेटा जाता है। यह एक तकिए जैसा आकार ले लेता है और सूटकेस के बीच की जगह को पूरी तरह भर देता है।

    भारी सामान नीचे और हल्का ऊपर

    सामान रखने कैसे रखा गया है यह बहुत मायने रखता है। जूतों और भारी जैकेट को हमेशा पहियों की तरफ रखें। इससे बैग का संतुलन बना रहता है और वजन नीचे रहने के कारण बैग को खींचना आसान होता है।

    टॉयलेटरीज के छोटे बोतल

    शैम्पू, लोशन और कंडीशनर की बड़ी बोतलें ले जाने के बजाय उन्हें छोटी ट्रैवल-साइज बोतल में भरें या फिर सॉलिड टॉयलेटरीज का इस्तेमाल करें, जिनसे लीक होने का डर भी नहीं रहता और जगह भी कम लगती है।

    मिक्स एंड मैच कपड़े रखें

    हमेशा ऐसे कपड़े चुनें जिन्हें आप मिक्स एंड मैच करके पहन सकें। एक ऐसी जींस जो तीन अलग-अलग शर्ट के साथ चल सके, आपके बैग का बोझ आधा कर सकती है। 

    खाली जगह को भरें 

    सूटकेस पैक करने के बाद किनारों पर या कोनों में जो छोटी-छोटी जगह बच जाती है, उसमें बेल्ट, मोजे या स्कार्फ जैसे छोटे सामान फिट करें।