Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 में इस देश में सबसे ज्यादा पहुंचे Tourist, कोरोना से उबरने के बाद फिर बढ़ने लगा घूमने का शौक

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 03:13 PM (IST)

    घूमने के लिए यूरोप अभी भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने जो आंकड़े दिए हैं उनसे पता चलता है ...और पढ़ें

    कतर में पर्यटकों की संख्या में 137% की प्रभावशाली बढ़ोत्तरी हुई है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    कतर में पर्यटकों की संख्या में 137% की प्रभावशाली बढ़ोत्तरी हुई है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. फ्रांस घूमने के मामले में नंबर वन
    2. दूसरे नंबर पर स्पेन लोगों की पसंद
    3. कतर एयरलाइंस 2024 की सबसे बेस्ट एयरलाइंस

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना से उबरने के बाद अब लोगों का फिर घूमने फिरने का शौक जागने लगा है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि महामारी के बाद से टूरिज्म इंड्रस्टी घाटे में चल रही थी। लोग संक्रमित होने के डर की वजह से घूमने से कतरा रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

    कोरोना के बाद अब टूरिज्म इंड्रस्टी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में यह जानना भी दिलचस्प है कि लोग किन देशों की यात्राएं कर रहे हैं। इसके साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि आंकड़ों के हिसाब से किन देशों में सबसे ज्यादा लोग घूमने गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : बिना चिकन खाए भी आपको हो सकता है Bird Flu, अगर बचना है तो आज से ही छोड़ दें ये काम

    साल 2024 में 1.4 बिलियन लोगों ने की यात्रा

    संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने हाल ही में अपना 2024 साल का समीक्षा डेटा जारी किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि पर्यटन उद्योग महामारी से उबर चुका है। पिछले साल लगभग 1.4 बिलियन लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा की जो कि 2019 में ऐसा करने वालों की संख्या का 99% है, जो कि दुनिया में कोविड-19 के आने से पहले का आखिरी पूरा साल था।

    अगर टूरिज्म इंडस्ट्री की कमाई की बात करें तो पर्यटन उद्योग में यह राशि 1.9 ट्रिलियन डॉलर खर्च की गई, जिसका अर्थ है कि प्रत्येक पर्यटक ने औसतन प्रति व्यक्ति 1,000 डॉलर अपनी यात्रा में खर्च किया।

    यूरोप सबसे ज्यादा घूमने गए लोग

      

    अब अगर बात करें कि लोगों ने घूमने के लिए किन देशों को चुना तो आंकड़ों के हिसाब से टॉप लिस्ट में यूरोप का नाम आता है। विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में 747 मिलियन लोगों ने यूरोप की यात्रा की।

    खबरें और भी

    देश के पर्यटन बोर्ड द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार 100 मिलियन पर्यटकों के साथ, फ्रांस 2024 में दुनिया का सबसे अधिक दौरा किया जाने वाला देश था। स्पेन ने 98 मिलियन पर्यटकों के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 

    316 मिलियन यात्रियों ने घूमा एशिया 

    यूएनडब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट है कि 2024 में 316 मिलियन लोगों ने एशिया और इससे जुड़ें द्वीपों क्षेत्र की यात्रा की, 213 मिलियन लोग अमेरिका गए, 95 मिलियन लोग मध्य पूर्व और 74 मिलियन लोग अफ्रीका गए। वहीं अगर खाड़ी देशों की बात करें तो कतर में भी काफी संख्या में लोग घूमने गए हैं। यही एक वजह भी है कि कतर एयरवेज को 2024 की सबसे बेहतरीन एयरलाइंस भी चुना गया है। 

    Study Source : CNN Travel

    यह भी पढ़ें : लड़कियों में बढ़ रहा है Anemia का खतरा, दिखने लगें अगर ये संकेत तो तुरंत ले डॉक्टर से अपॉइंटमेंट