विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Famous Places: ताजमहल के अलावा ये हैं आगरा के फेमस टूरिस्ट प्लेस, बनाएं घूमने का प्लान

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 17 Apr 2023 02:55 PM (IST)

Agra Famous Places आगरा में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं जो लोगों को अपनी ओर ...और पढ़ें

Agra Famous Places: ताजमहल के अलावा ये हैं आगरा के फेमस टूरिस्ट प्लेस
Agra Famous Places: ताजमहल के अलावा ये हैं आगरा के फेमस टूरिस्ट प्लेस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Agra Famous Places: हर साल लाखों पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।  इसे मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। खासकर सात अजूबों में शुमार ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। कई लोगों का यह फेवरेट डेस्टिनेशन है। लेकिन अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं, तो ताजमहल के अलावा भी इन पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, जहां आपको मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे। आइए जानें...

मेहताब बाग

यह बाग ताजमहल परिसर से लगभग 7-8 किमी दूरी पर स्थित है। यह घूमने लायक जगह है। इस बाग के एंट्री गेट पर एक फव्वारा लगा है, जिसमें आप ताजमहल का प्रतिबिंब भी देख सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इस जगह पर जरूर जाएं।

आगरा का किला

आगरा का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। इस किले का निर्माण अकबर के शासनकाल में किया गया था। यह किला मुगल वास्तुकला शैली में बनाया गया था। आप किले के अंदर उस दरबार को भी देख सकते हैं, जहां शाही महिलाएं अपना समय गुजारती थीं।

फतेहपुर सीकरी

यह शहर आगरा से लगभग 40 किमी दूरी पर स्थित है। इस शहर की स्थापना 16 वीं शताब्दी में सम्राट अकबर ने की थी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल यह जगह पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

अकबर का मकबरा

यह ऐतिहासिक मकबरा आगरा के सिकंदरा में स्थित है। यह बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बना है और एक खूबसूरत बगीचे से घिरा हुआ है।

मीना बाजार

आगरा का मीना बाजार घूमने लायक जगह है। आगरा किला में यह बाजार बना हुआ है। यहां आपको कई तरह की यूनिक चीज़ें देखने को मिल जाएंगी। इन सामानों को उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी बनाते हैं।

मुगल काल में शाही परिवार के सदस्य ही यहां से खरीदारी करते थे। शाहजहां और मुमताज की मुलाकात इसी बाजार में हुई थी। अगर आप आगरा घूमने जा रहे हैं, तो मीना बाजार भी देखने जा सकते हैं। 

Picture Courtesy: Freepik