Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोनावला, खंडाला से हटके इस बार महाराष्ट्र की इन जगहों को करें Monsoon में एक्सप्लोर

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 12:01 PM (IST)

    मानसून में घूमने वाली जगहों की बात होती है तो महाराष्ट्र सबसे टॉप पर होता है। यहां कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां की खूबसूरती बारिश के दौरान अपने चरम पर ह ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र में मानसून में घूमने वाली जगहें (Pic credit- travelkarpranav, travellersahil_/Instagram)
    महाराष्ट्र में मानसून में घूमने वाली जगहें (Pic credit- travelkarpranav, travellersahil_/Instagram)

    HighLights

    1. मानसून के दौरान मुंबई में घूमने वाली खूबसूरत जगहें।
    2. इगतपुरी, अलीबाग, मालशेज घाट का बनाएं प्लान।
    3. हरियाली और झरने बढ़ाते हैं इन जगहों की सुंदरता।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून ऐसा सीजन होता है, जिसमें दिल करता है पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का या फिर दोस्तों के साथ वीकेंड पर चिल्ल करने का, लेकिन कई बार बारिश के दौरान घूमने-फिरने की प्लानिंग मुसीबत बन जाती है। जिस मस्ती की तलाश में हम जाते हैं, उसका उलट हो जाता है। ऐसी परेशानी से बचने के लिए इस सीजन में सही डेस्टिनेशन का चुनाव बहुत जरूरी है। जिसमें महाराष्ट्र का नाम सबसे पहले आता है। यहां कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें देखने का असली मजा बारिश के मौसम में ही आता है। 

    अलीबाग

    अलीबाग महाराष्ट्र की बहुत ही खूबसूरत जगह है। वैसे तो आप यहां का कभी भी प्लान बना सकते हैं, लेकिन मानसून में यहां आने की प्लानिंग सबसे बेस्ट मानी जाती है। यहां के साफ-सुथरे समुद्र तट बारिश के मौसम में और शानदार लगते हैं। यहां रेवदंडा, जंजीरा, अलीबाग फोर्ट जा सकते हैं। नागांव और अलीबाग बीच पर नंगे पांव सैर पर निकल सकते हैं। वक्त मिले तो कर्नाला बर्ड सेंक्चुअरी भी देख आएं। 

    मालशेज घाट

    महाराष्ट्र में बारिश के दौरान आसपास के पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ मालशेज घाट में ही देखने को मिलती है। बारिश की बूंद पड़ते ही घाट हरियाली की चादर ओढ़ लेता है। इसे देखकर आंखों को अलग ही सुकून मिलता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से गिरते झरने की सुंदरता को सामने से देखना एक अलग ही तरह का एक्सपीरियंस है। मालशेज वाटरफॉल, कोकण कड़ा, पिंपलगांव जोगा डैम, आजोबागड फोर्ट यहां आसपास घूमने वाली काफी अच्छी जगहें हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- बारिश में घूमने के लिए खूबसूरत और सेफ डेस्टिनेशन की कर रहे हैं तलाश, तो निकल जाएं राजस्थान की ओर

    इगतपुरी

    इगतपुरी यहां की ऐसी जगह है, जहां आप फैमिली, फ्रेंड्स या फिर अकेले जाकर भी क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं। वीकेंड पर तो यहां अलग ही भीड़ नजर आती है। छोटे- बड़े झरनों का निहारने और उसमें नहाने का अलग ही मजा होता है। त्रिंगलवाड़ी किला, विहिगान वाटरफॉल, भवाली डैम को देखना मिस न करें।

    खबरें और भी

    माथेरान

    महाराष्ट्र के माथेरान आकर भी आप मानसून सीजन का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। माथेरान महाराष्ट्र की छोटा सा, लेकिन बहुत ही पॉपुलर हिल स्टेशन है। लुइसा प्वॉइंट यहां का मुख्य अट्रैक्शन है। जहां के लिए आपको कुछ किलोमीटर का ट्रेक करना होता है। इसके अलावा चार्लोट लेक, मंकी प्वॉइंट, शिवाजी जी की सीढ़ी भी देखने वाली शानदार जगहें हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- Monsoon में सैर-सपाटे के लिए बेस्ट हैं मध्य प्रदेश की ये जगहें