Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीड़भाड़ से दूर, सुकून के करीब: वो 5 जगहें जो अंडमान को बनाती हैं बाकी सब से अलग, क्या आपको पता है?

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 11 Dec 2025 08:32 PM (IST)

    अंडमान की खूबसूरती सिर्फ मशहूर जगहों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के अनजाने अट्रैक्शन में असली रोमांच छिपा है। पोर्ट ब्लेयर के लोकल मार्केट, म्यूज़ियम ...और पढ़ें

    अंडमान यात्रा: अनदेखे आइलैंड्स और जरूरी टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

    अंडमान यात्रा: अनदेखे आइलैंड्स और जरूरी टिप्स (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. पोर्ट ब्लेयर में चिड़िया टापू और लोकल मार्केट घूमें

    2. द्वीपों के बीच गर्वमेंट बोट से सफर बेहतर

    3. लिटल अंडमान का बट्लर बे बीच है खास

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंडमान आइलैंड को अक्सर लोग सिर्फ हैवलॉक, नील आइलैंड और सेलुलर जेल तक सीमित समझते हैं, लेकिन असल में यहां कई ऐसे छुपे हुई जगहें हैं, जिनका अनुभव आपको स्थानीय संस्कृति, प्रकृति और रोमांच के करीब ले आता है।

    यहां का नीला-सा समुद्र, सुनहरी रेत और जंगलों की हरियाली एक अनूठा मिक्स है, जो इसे बाकी समुद्री डेस्टिनेशंस से अलग बनाता है। अगर आप भीड़भाड़ से हटकर असली अंडमान देखना चाहते हैं, तो ये सुझाव आपके काम आएंगे

    पोर्ट ब्लेयर जरूर घूमें

    पोर्ट ब्लेयर को अक्सर सिर्फ फेरी पकड़ने का स्टॉप समझा जाता है, लेकिन यहां का चिड़िया टापू, मरीना पार्क, एंथ्रोपोलॉजिकल म्यूजियम और लोकल मार्केट आपकी यात्रा में अलग रंग भर देंगे। खासकर बर्ड आइलेैंड का सनसेट मन मोह लेता है।

    घूमने के लिए गर्वमेंट बोट बेहतर है

    द्वीपों के बीच सफर के लिए गर्वमेंट बोट या फैरी सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये सुरक्षित, समय पर और बजट-फ्रेंडली होती हैं, साथ ही स्थानीय लोगों के बीच सफर करने का असली मजा देती हैं।

    लिटल अंडमान का बट्लर बे बीच और व्हाइट सर्फ वॉटरफॉल

    भीड़ से दूर, बिल्कुल शांत और प्राकृतिक वातावरण में ये स्थान रोमांच और सुकून दोनों का एक्सपीरियंस कराते हैं। यहां सर्फिंग का भी आनंद लिया जा सकता है।

    हर द्वीप पर घूमने के लिए स्कूटर किराए पर लें

    हैवलॉक, नील और लिटल अंडमान जैसे द्वीपों पर स्कूटर किराए पर लेकर आप अपनी मर्जी से छोटे-छोटे बीच, गांव और लोकल फूड पॉइंट्स एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    बराटांग के जारवा रिजर्व और लाइमस्टोन गुफाएं

    यहां का मैंग्रोव बोट राइड और लाइमस्टोन केव एडवेंचर एक अनोखा अनुभव है। जारवा जनजाति क्षेत्र से गुजरते समय सरकार के नियमों का पालन करना जरूरी है।

    रॉस और स्मिथ आइलैंड का नेचुरल सैंडब्रिज

    उत्तर अंडमान का यह स्थान दो द्वीपों को जोड़ने वाली सफेद रेतीली पट्टी के लिए मशहूर है। यहां का पानी बेहद साफ और स्नॉर्कलिंग के लिए आदर्श है।

    नॉर्थ बे और रेड स्किन आइलैंड में अंडरवाटर वॉक

    सी लाइफ को करीब से देखने का यह शानदार मौका है, जहां रंग-बिरंगे कोरल और मछलियां आपका स्वागत करती हैं।

    चिड़िया टापू का ट्रेकिंग ट्रेल

    सनसेट पॉइंट के अलावा यहां का जंगल ट्रेल अंडमान के समुद्री नजारों का अनोखा पैनोरमा दिखाता है।

    यात्रा के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव

    • इंटरनेट कई जगह कमजोर है, जरूरी जानकारी पहले से सेव करें।
    • मौसम और फेरी शेड्यूल देखकर यात्रा की प्लानिंग करें।
    • कोरल और समुद्री जीवों को नुकसान न पहुंचाएं।
    • सनस्क्रीन, टोपी और पानी हमेशा साथ रखें।
    • स्थानीय नियमों और पर्यावरण का सम्मान करें।

    अगर आप इन जगहों और टिप्स को अपनी लिस्ट में शामिल करते हैं, तो अंडमान का आपका अनुभव आम से खास बन जाएगा, और आप यहां की असली खूबसूरती को महसूस कर पाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भीड़भाड़ से दूर सुकून की है तलाश? तो करें पालकोल्लू की सैर, यहां का अपनापन आपको बना देगा दीवाना

    यह भी पढ़ें- स्नेक आइलैंड से लेकर डेथ वैली तक, धरती की 7 सबसे खतरनाक जगहें; जहां जाना हो सकता है जानलेवा