यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arunachal Pradesh Statehood Day: अरुणाचल की इन जगहों में बसती है बेशुमार खूबसूरती, गर्मियों में बनाएं प्लान
अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी को अपना Foundation Day मनाता है। 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश पूर्ण राज्य बना था। 1972 तक इसे नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के ...और पढ़ें

HighLights
- अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी को अपना Foundation Day मनाता है।
- 1972 तक इसे नार्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था।
- अरुणाचल प्रदेश में घूमने वाली शानदार जगहें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Arunachal Pradesh Statehood Day: अरुणाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। संस्कृति से लेकर खानपान और मौसम हर एक चीज़ में ये प्रदेश अलग है और इन्हीं वजहों से खास भी। इस प्रदेश को पूरब का सूर्योदय भी कहते हैं। 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश अपना स्थापना दिवस मनाता है। गर्मियां यहां घूमने का बेस्ट सीज़न होती हैंं। अरुणाचल प्रदेश घूमने-फिरने के लिए बेहद शानदार जगह है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लें किन जगहों की सैर बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए मिस।
रोइंग
रोइंग को अरुणाचल प्रदेश की जान कहा जाता है। साफ-सुथरी नदियां, बर्फ से ढके पहाड़, झील व झरने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां फरवरी महीने में एक फेस्टिवल भी होता है, जो काफी रोमांचक होता है। दूर-दूर से पर्यटक इसे देखने आते हैं। रोइंग अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में स्थित है। एडवेंचर से लेकर नेचर लवर्स तक के लिए रोइंग बेहतरीन जगह है।
चांगलांग
अरुणाचल प्रदेश का चांगलांग अपनी नायाब खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये जगह अरुणाचल की खास संस्कृति और परंपराओं को समेटे हुए है। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से चांगलांग की दूरी 307 किमी. है। चांगलांग समुद्र तल से 200 मीटर से 4,500 मीटर की ऊंचाई तक स्थित है। ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन है।
मेचुका वैली
मेचुका वैली अरुणाचल प्रदेश का बेहद शानदार हिल स्टेशन है। जो शि-योमी जिले में बसी है। मेचुका वैली समुद्रतल से लगभग 6000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। नेचर लवर्स को तो ये जगह बहुत पसंद आएगी। अरुणाचल प्रदेश की रंग-बिरंगी संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस जगह को एक्सप्लोर करें। इस जगह को "मिनी स्विट्जरलैंड" के नाम से भी जाना जाता है। मेचुका आकर दोर्जिलिंग गांव, हनुमान पॉइंट, गुरु नानक तपोस्थान और गुरुद्वारा, न्यू गोम्पा, मेचुका बस्ती, सैमटेन योंगचा मठ (पुराना गोम्पा) जरूर देखें।
खबरें और भी
जीरो वैली

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबानसिरी जिले में समुद्रतल से लगभग 5500 फुट की ऊंचाई पर स्थित जीरो वैली बेहद खूबसूरत सी जगह है। दूर-दूर तक फैले हरे घास के मैदान, हरे-भरे बांस के जंगल, ऊपर साफ-नीला आसमान आपकी ट्रिप को बना देगा यादगार। जीरो वैली अपनी खास तरह की खेती और समृद्ध वन्यजीव के लिए मशहूर है। यहां खेती के लिए किसी जानवर या मशीन की मदद नहीं ली जाती, बल्कि सारा काम लोग अपने हाथों से करते हैं। जीरो वैली आएं तो टैली वैली वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, कार्दो हिल्स यहां स्थित शिव लिंगम को देखने का मौका हाथ से न जाने दें।
ये भी पढ़ेंः- मेघालय के बेहद खूबसूरत झरने, भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताने और फोटोग्राफी के लिए हैं बेस्ट
Pic credit- freepik