Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Travel Tips: बारिश के मौसम में भूलकर भी न करें इन जगहों की सैर, वरना आपके वेकेशन पर फिर जाएगा पानी

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 06:30 PM (GMT+05:30)

    Travel Tips बरसात को मौसम हर किसी को पसंद होता है। इस मौसम में लोग अक्सर कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। कुछ ही दिनों में मानसून का सीजन शुरू होने वाला ...और पढ़ें

    मानसून में भूल कर भी न बनाएं इन जगहों पर जाने का प्लान
    मानसून में भूल कर भी न बनाएं इन जगहों पर जाने का प्लान

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Travel Tips: कुछ ही दिनों में मानसून का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बारिश के आते ही लोग अक्सर सुहावने मौसम में घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। कई लोगों में बरसात का मौसम काफी पसंद होता है। ऐसे में इस मौसम में घूमने का अपना अलग ही मजा होता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो मानसून के मौसम में घूमने के शौकीन हैं और जल्द ही आने वाले दिनों कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भूलकर भी इन जगहों को अपनी डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल न करें।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड भारत का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां देश-दुनिया से लोग घूमने आते हैं। यहां कई सारी घूमने लायक जगह मौजूद हैं, जिनमें मसूरी, नैनीताल और ऋषिकेश जैसे हिल स्टेशन शामिल है। लेकिन मानसून के मौसम में यहां भारी वर्षा होती है। साथ ही इस दौरान यहां भूस्खलन की समस्या भी बनी रहती हैं। ऐसे में बरसात में यहां की यात्रा कठिन और जोखिम भरी हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर मानसून के दौरान भारी वर्षा होती है। यहां बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बंद होना आम बात है। ऐसे में इस दौरान यहां पर जाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    लद्दाख

    लद्दाख अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। यहां की इसी खूबसूरती को निहारने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। लेकिन मानसून के सीजन में यहां न आने की सलाह दी जाती है। दरअसल, बारिश की वजह से लद्दाख की ओर जाने वाली सड़कें, जैसे लेह-मनाली राजमार्ग और लेह-श्रीनगर राजमार्ग पर भूस्खलन की आशंका होती है और वह अस्थायी रूप से बंद हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    गोवा

    गोवा दुनियाभर में एक लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन है, लेकिन मानसून के दौरान यहां भारी वर्षा देखने को मिलती है। साथ ही यहां बरसात में सुमद्र तट का स्तर भी काफी बढ़ा रहता है। ऐसे में यहां इस मौसम में ज्यादातर वॉटर बेस्ड एक्टिविटीज बंद ही रहती है। इसलिए इस मौसम में यहां जाने से परहेज करें।

    अंडमान और निकोबार

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून के मौसम के दौरान भारी वर्षा और तेज हवाएं चलती हैं। ऐसे में यहां परिवहन और जल गतिविधियों में काफी परेशनी होती है। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में इन द्वीपों पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल यहां जाने का प्लान छोड़ दें।

    Picture Courtesy: Freepik