Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    International Museum Day 2023: दुनियाभर में मशहूर हैं ये 5 म्यूजियम, आपने देखा क्या?

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 18 May 2023 09:23 AM (IST)

    International Museum Day 2023 हर साल 18 मई को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय संग्राहलय दिवस मनाया जाता है। इस दिन संग्राहलय के महत्व को लेकर प्रचार-प्रसार ...और पढ़ें

    दुनियाभर में मशहूर हैं ये म्यूजियम, जानें इनकी खासियत
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये म्यूजियम, जानें इनकी खासियत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Museum Day 2023: हर साल 18 मई का दिन इंटरनेशनल म्यूजियम डे के रूप में मनाया जाता है। म्यूजियम में आप उस जगह की संस्कृति, परंपरा, वास्तुकला से रू-ब-रू होते हैं। पूरे विश्व में कई म्यूजियम हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। ऐसे में आज आपको कुछ दिलचस्प म्यूजियम के बारे में बताएंगे, जहां आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।

    इम्पीरियल वॉर म्यूजियम, इंग्लैंड

    यह म्यूजियम पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस म्यूजियम का निर्माण प्रथम विश्व युद्ध के दौरान किया गया था। अगर आपको आधुनिक इतिहास में रुचि हैं, तो एक बार इस म्यूजियम को देखने जरूर जाएं। इस म्यूजियम में जाने का समय सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक है।

    उफ्फी गैलरी, फ्लोरेंस, इटली

    इटली के खूबसूरत शहर फ्लोरेंस में उफ्फी गैलरी स्थित है। यह दुनिया के मशहूर सबसे बड़े म्यूजियम में से एक माना जाता है। यह म्यूजियम अपनी मनमोहक कला प्रदर्शनी से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस म्यूजियम में महान कलाकारों जैसे बॉटलिकली, गियट्टो, सिमाब्यू, माइकल एंजेलो, लियोनार्डो दा विंची और राफेलो द्वारा बनाए गए कलाकृतियां आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। यहां एंट्री का समय सुबह 8:15 से शाम 6:30 बजे तक है। हर सोमवार को यह म्यूजियम बंद रहता है।

    द मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट, न्यूयॉर्क, यूएसए

    मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट का निर्माण सन 1872 में किया गया था। यह संग्राहलय गॉथिक वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां मानव इतिहास कला के लगभग हर रूप को देख सकते हैं। सालों भर इस म्यूजियम में पर्यटकों की बड़ी संख्या में भीड़ होती है। इस म्यूजियम में प्रवेश का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक है। हर मंगलवार और बुधवार को यह म्यूजियम बंद रहता है।

    खबरें और भी

    ब्रिटिश म्यूजियम, लंदन

    ब्रिटिश म्यूजियम दुनिया के प्रसिद्ध संग्राहलयों में से एक माना जाता है। यह ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित है। इस म्यूजियम की स्थापना सन 1753 में हुई थी, इसे मानव इतिहास के संग्रहालय के रूप में जाना जाता है। यहां जाने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है। आपको यहां कोई एंट्री फीस नहीं देनी होगी।

    वेटिकन म्यूजियम, इटली

    यह म्यूजियम रोम के वेटिकन सिटी में स्थित है। वेटिकन म्यूजियम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे अधिक देखे जाने वाले म्यूजियम में से एक है। इस संग्राहल की स्थापना पोप जूलियस द्वितीय ने छठी शताब्दी में की थी। अगर आप इटली घूमने जाएं, तो इस म्यूजियम को जरूर देखें।

    Pic Credit: Freepik