Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Tourist Places Of MP: मध्यप्रदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 15 Feb 2023 12:31 PM (IST)

    Best Tourist Places Of MP मध्यप्रदेश देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यह राज्य दुनियाभर में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए प्रसिद्ध है। इस राज्य में ...और पढ़ें

    Best Tourist Places Of MP: मध्यप्रदेश में इन खूबसूरत जगहों की सैर करना न भूलें
    Best Tourist Places Of MP: मध्यप्रदेश में इन खूबसूरत जगहों की सैर करना न भूलें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Best Tourist Places Of MP: मध्यप्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। इस राज्य में आपको हर तरह के नजारे देखने को मिलेंगे। ऐतिहासिक स्थल से लेकर प्रकृति की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यहां आपको खूबसूरत नदियां, झीलें, नेशनल पार्क्स आदि देखने को मिलेंगी। यहां देश-विदेश से लाखों पर्यटक हर साल घूमने आते हैं, जो भारतीय संस्कृति का लुत्फ उठाते हैं। आइए जानते हैं, मध्यप्रदेश के खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप लंबी छुट्टियां बिता सकते हैं।

    ग्वालियर

    ग्वालियर का किला दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा आपको यहां कई धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे। ग्वालियर में सूर्य मंदिर, जय विलास महल, मान सिंह पैलेस, सास बहू मंदिर मुख्य पर्यटन स्थल है। आप यहां प्राकृतिक नजारों का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप मध्यप्रदेश घूमने जाएं, तो इस शहर का जरूर रुख करें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Madhya Pradesh Tourism (@mptourism)

    उज्जैन

    उज्जैन मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर है। यह शहर धार्मिक स्थल के लिए विश्व में लोकप्रिय है। यहां महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। महाकालेश्वर मंदिर सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है। इस मंदिर में भस्म से महाकाल का श्रृंगार किया जाता है और रोजाना 4 बजे भोर में आरती होती है। इस आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग की जाती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Madhya Pradesh Tourism (@mptourism)

    पचमढ़ी

    पचमढ़ी मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों का मन मोह लेता है। इस जगह को 'सतपुड़ा की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्यप्रदेश का सबसे उंचा पर्यटन स्थल है। गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

    खबरें और भी