Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ठिठुरन भरी सर्दी में भी गर्मी का एहसास दिलाएंगे भारत के ये डेस्टिनेशन, कम बजट में प्‍लान करें ट्र‍िप

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 03:53 PM (IST)

    भारत में कुछ ऐसे डेस्टिनेशंस हैं जो कड़ाके की ठंड में भी गर्मी का एहसास दिला सकती हैं। इन जगहों पर जाकर न सिर्फ सर्दियों का मजा ले सकते हैं बल्कि खूबस ...और पढ़ें

    ठंड में घूमने के लिए परफेक्‍ट हैं भारत की ये जगहें।
    ठंड में घूमने के लिए परफेक्‍ट हैं भारत की ये जगहें।

    HighLights

    1. ठंड में इन जगहों पर ब‍िताएं सुकून भरे पल।
    2. सर्दी से बचाएंगी भारत की ये जगहें।
    3. सर्दी में घूमने के लिए बेस्‍ट ह‍ै गुजरात।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सर्दियों का सीजन शुरू हाेने से पहले लोग घूमने के लिए गर्म जगहों की तलाश शुरू कर देते हैं। जहां उन्‍होंने ठिठुरन से दूर आरामदायक समय मिल सके। भारत में कुछ ऐसे डेस्टिनेशंस हैं जो सर्दियों में भी गर्मी का एहसास दिलाती हैं। साथ ही छुट्टियों का मजा दोगुना कर देती हैं। इन जगहों पर जाकर न सिर्फ आप सर्दियों का मजा ले सकते हैं, बल्कि खूबसूरत नजारों, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्‍थलों काे भी एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। चाहे दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना हो या परिवार संग सुकून भरे पल बिताने हो, ये जगहें हर किसी के लिए परफेक्ट हैं। इस सर्दी में इन जगहों पर घूमने का प्‍लान बनाना आपको स्‍वर्ग का एहसास करा सकता है।

    कच्छ का रण (Rann Of Kutch)

    ठंड के दिनों में घूमने के लिए सबसे परफेक्‍ट जगह गुजरात है। आप गुजरात के Rann Of Kutch जा सकते हैं। यहां आपको बि‍ल्‍कुल भी ठंड का एहसास नहीं होगा। आप यहां पर रण महोत्‍सव देखने जरूर जाएं। ये महोत्‍सव हर साल य‍हां ठंड के दिनों में आया‍ेजित क‍िया जाता है। इस साल 11 नवंबर 2024 से रण महोत्‍सव की शुरूआत हो चुकी है। जिसका समापन 25 मार्च 2025 को होगा। आपको बता दें क‍ि ये जगह सफेद रेत के लिए मशहूर है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ये जगह स्‍वर्ग जैसी मालूम पड़ती है।

    गोवा (Goa)

    ठंड में गोवा घूमने जाना भी आपको बेस्‍ट एक्‍सपीरिसंय दे सकता है। यह जगह सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट मानी जाती है। क्‍योंक‍ि इन दिनों गोवा के Beach पर घूमने का एक अलग ही मजा है। यहां आप दोस्तों, परिवार या फिर पार्टनर के साथ पूरे ठंड में कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आप यहां नाइट क्लब को भी एन्‍जॉय कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा को कड़ी टक्‍कर देगा वृंदावन का Chandrodaya Temple, देवलोक-देवलीलाओं के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

    राजस्‍थान (Rajasthan)

    राजस्थान को पिंक सिटी भी कहा जाता है। यहां दूर-दूर तक रेत ही रेत नजर आती है। ठंड के दिनों में राजस्थान में घूमने के लिए कई ऑप्‍शन हैं। यहां आप हवा महल, नाहरगढ़ किला, आमेर किला, जंतर-मंतर जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आप झीलों के शहर उदयपुर का रुख भी कर सकते हैं। जहां आपको एक शाही ट्रीटमेंट मिलेगा।

    खबरें और भी

    मुंबई (Mumbai)

    ठंड में घूमने के लिए ड्रीम सिटी कही जाने वाली मुंबई भी परफेक्‍ट डेस्टिनेशन है। यहां समुद्र के किनारे आप तेज लहरों को एंजॉय कर सकते हैं। यहां आपको कई जगहें मिल जाएंगी जो घूमने के लिहाज से बेस्‍ट होगी। आप यहां पर कम बजट में आप सर्दियों को बिता सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्‍या आप थक चुके हैं? तन-मन की शांति के लिए इन Wellness Travel Destinations को करें एक्‍सप्‍लोर