Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑफिस से नहीं मिल रही छुट्टी, लेकिन घूमने जाने का है मन? तो ये भारत की टॉप Staycation डेस्टिनेशन

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 04:21 PM (IST)

    गर्मियों का समय आराम करने का समय होता है। कई लोग इन दिनों किसी सुंदर जगह जाकर समय बिताना पसंद करते हैं और कई लोगों को घूमने के लिए ऑफिस से छुट्टी नहीं ...और पढ़ें

    स्टेकेशन के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें। (Image Credit- Freepik)
    स्टेकेशन के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आजकल लोग वेकेशन से ज्यादा स्टेकेशन पर जाना पसंद करते हैं।
    2. भारत में स्टेकेशन के लिए कई सारी अच्छी जगह हैं।
    3. स्टेकेशन के लिए ऊटी और लोनावला जैसी जगहें बहुत अच्छी मानी जाती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय के साथ-साथ लोगों के घूमने-फिरने और आराम करने के तरीकों में भी कई बदलाव आ गए हैं। वेकेशन की जगह लोग अब स्टेकेशन (Staycation PLaces In India) पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। यह ज्यादातर उन लोगों को पसंद आता है, जो अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की इच्छा रखते हैं और बस अपने होटल में रहकर आराम करना चाहते हैं। इसके अलावा, लोग अपने मन को शांत रखने के लिए भी यह तरीका चुनते हैं। कई कामकाजी लोग जिनको घर से ऑफिस का काम करने की अनुमती होती है, वो भी वेकेशन की जगह स्टेकेशन चुनते हैं।

    भारत में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जो स्टेकेशन के लिए बहुत अच्छी हैं। ये जगहें शांति, आराम और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं। इन स्टेकेशन डेस्टिनेशन्स पर जाकर आप आराम कर सकते हैं, स्थानीय संस्कृति का अनुभव ले सकते हैं और अपनी डेली रुटीन से एक ब्रेक ले सकते हैं। ये जगहें न केवल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, बल्कि यहां कई आरामदायक और लक्जरी स्टे ऑप्शन्स भी उपलब्ध हैं।

    यह भी पढे़ं - भव्य गंगा आरती से लेकर खूबसूरत गलियों तक, इन जगहों के दीदार के बिना अधूरा है बनारस का सफर

    भारत के 5 बेस्ट स्टेकेशन डेस्टिनेशन्स

    ऊटी, तमिलनाडु

    ऊटी अपने सुंदर हिल स्टेशन, ठंडे हवा-पानी और हरे-भरे चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप बोटैनिकल गार्डन, ऊटी लेक और डोड्डाबेट्टा पीक का आनंद ले सकते हैं। यहां अलग-अलग रेसॉर्ट्स और होमस्टे के विकल्प हैं, जो आपको शांतिपूर्ण वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता का अच्छा अनुभव देंगे।

    लोनावला, महाराष्ट्र

    लोनावला महाराष्ट्र की जानी मानी टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह जगह मुंबई और पुणे के करीब है और अपनी खूबसूरत घाटियों, झरनों और ऐतिहासिक किलों के लिए जानी जाती है। यहां कई लग्जरी रेसॉर्ट्स हैं, जहां आप स्टेकेशन का आनंद ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं - नैनीताल से लेकर मसूरी तक, उत्तराखंड की इन 5 जगहों का जरूर करें दौरा, दिल हो जाएगा खुश

    कूर्ग, कर्नाटक

    कूर्ग अपनी हरी-भरी पहाड़ियों, कॉफी के बागानों और खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है। यहां आप दुबारे एलीफेंट कैंप, एबी फॉल्स और राजा की सीट जैसी जगहें देख सकते हैं। यहां का शांत वातावरण, लक्जरी होमस्टे और एडवेंचर एक्टिविटी स्टेकेशन का अच्छा अनुभव देते हैं।

    अल्मोड़ा, उत्तराखंड

    अल्मोड़ा कुमाऊँ उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसा एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन है। यह अपने ऐतिहासिक मंदिरों, पाइन के जंगलों और हिमालय की झलक के लिए जाना जाता है। यहां का ठंडा मौसम स्टेकेशन का मजा दोगुना कर देता है।

    धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यह अपनी तिब्बती संस्कृति, मठों और सुंदर पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप दलाई लामा के मंदिर, भागसूनाग झरना और त्रिउंड ट्रेक का आनंद ले सकते हैं। धर्मशाला अपने शांत वातावरण, योग और मेडिटेशन सेंटर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

    (Image Credit - Instagram)