Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Trekking Destinations: अगर आप है एडवेंचर के शौकीन, तो भारत के बेस्ट ट्रैकिंग डेस्टिनेशन्स को न करें मिस

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 12:30 PM (IST)

    Best Trekking Destinations ट्रैकिंग एक अलग तरह का एडवेंचर है जिसमें खूबसूरत नजारों का दीदार तो होता ही है साथ ही अच्छा-खासा वर्कआउट भी हो जाता है। तो ...और पढ़ें

    Best Trekking Destinations: भारत के बेस्ट ट्रैकिंग डेस्टिनेशन्स
    Best Trekking Destinations: भारत के बेस्ट ट्रैकिंग डेस्टिनेशन्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Trekking Destinations: भारत अपने खूबसूरत लैंडस्केप और माउंटेन रेंज़ के लिए जाना जाता है। इनकी विविधता देखते ही बनती है। उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी घाट और फिर दक्षिण भारत तक हर क्षेत्र में आपके लिए अनोखे ट्रेल्स और कुछ बेहतरीन प्राकृतिक अनुभव हैं जो शायद अब आपके लिए अभूतपूर्व हों। पूरे भारत के हाइकिंग स्पाॅट लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। पेश है ऐसे 5 हाइकिंग ट्रेल्स की लिस्ट जहां जाने का मौसम के हिसाब से आप प्लान कर सकते हैं।

    1. बेस्ट विंटर ट्रेक - चेम्ब्रा पीक, केरल

    दूरी- 7 किमी / 4.3 मील राउंड ट्रिप

    समय- 5 घंटे

    लेवेल- बिगनर्स के लिए भी आसान

    चेम्ब्रा पीक केरल का सबसे ऊंचा शिखर है और अच्छी तरह मार्क किया हुआ है। इस आकर्षक ट्रेल पर चलना आसान है और यह घने जंगलों, चाय के बागानों और कॉफी और मसालों के सुगंधित बागानों से होकर गुजरता है। रास्ते में हार्ट शेप की एक झील भी मिलती है। पीक पर पहुंचकर पश्चिमी घाट का शानदार नजारा देखने को मिलता है। ट्रैकिंग के दौरान कई तरह के पेड़-पौधों और पक्षी देखे जा सकते हैं। यहां पौधों और जंतुओं की 300 से ज्यादा लुप्तप्राय प्रजातियां मौजूद हैं।

    2. बेस्ट स्प्रिंग ट्रेक - दयारा बुग्याल ट्रेक, उत्तराखंड

    दूरी- 20-25 किमी/ मील राउंड ट्रिप

    समय- 4-5 दिन

    लेवेल- मध्यम

    दयारा बुग्याल ट्रेक के हाइकर भारतीय हिमालय के कुछ बेहद खूबसूरत अल्पाइन घास के मैदानों से होकरगुजरते हैं। दूर तक फैले ये घास के मैदान वाकई देखने लायक हैं और ट्रैकिंग के पीक सीजन में ये रंग-बिरंगे जंगली फूलों से सजे होते हैं। सबसे मंत्रमुग्ध करने वाले अनुभवों में से एक भारतीय हिमालय पहाड़ का दिव्य दृश्य है।

    3. बेस्ट समर ट्रेक - गौमुख ट्रेक, उत्तराखंड

    दूरी- 36 किमी/22 मील की राउंड ट्रिप

    समय- 2-3 दिन

    लेवेल- मध्यम

    गौमुख ट्रेक किसी प्राचीन काल के मार्ग पर चलने का अविश्वसनीय अनुभव है। यह गंगा नदी के उद्गम गंगोत्री ग्लेशियर से शुरू होता है और गौमुख पर समाप्त होता है। गौमुख गाय के मुंह के आकार की हिमनदी है और यह हिंदूओं की तीर्थयात्रा का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। गौमुख के शिखर से पर्वतारोहियों को मनोहर पर्वत शिखरों का दर्शन होता है जिनमें शिवलिंग, भागीरथी और मेरु चोटियां प्रसिद्ध हैं।

    खबरें और भी

    4. बेस्ट मॉनसून ट्रेक - उत्तराखंड में फूलों की घाटी का ट्रेक

    दूरी- 15-20 किमी/9-15.5 मील राउंड ट्रिप

    समय- 7-10 घंटे या कई दिन

    लेवेल - मध्यम

    ट्रैकिंग के पीक सीज़न में फूलों की घाटी रंगों से सराबोर होती है और यह देखना तो बनता है। यह एक सुंदर अल्पाइन घाटी से गुजरता है। मानसून में ये घाटी तरह-तरह के फूलों से सज जाती है। इकोलाॅजी के दृष्टिकोण से भी इस ट्रेक का यह खास महत्व है कि यह फूलों की घाटी नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के तहत एक संरक्षित क्षेत्र है और साथ ही पौधों और जंंतुओं की कई लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है।

    5. बेस्ट ऑटम ट्रेक - खलिया टॉप, उत्तराखंड

    दूरी - 30-35 किमी/20 मील

    समय - 5-6 दिन

    लेवेल - आसान से मध्यम

    प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना-माना नाम खलिया टॉप उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में है। ऑटम सीजन में तो इसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। जंगल और घास के मैदानों में नारंगी और लाल रंग के साथ नई जान आ जाती है। इस ट्रैक की सबसे अच्छी बात यह है कि यहां बहुत भीड़भाड़ नहीं रहती। 

    (Gayatri Mohanty, मशहूर पर्वतारोही और फिटनेस कोच से बातचीत पर आधारित)

    Pic credit- freepik