Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तुर्किए-अजरबैजान को छोड़िए और करिए इन 5 बेहतरीन और किफायती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स की सैर

    Updated: Tue, 20 May 2025 02:36 PM (GMT+05:30)

    ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन करने पर तुर्किये और अजरबैजान को बैन करने की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही है। अब ऐसे में अगर आपका प्लान पहने ऐ ...और पढ़ें

    तुर्किये और अजरबैजान को छोड़ इन देशों की करिए सैर (Picture Courtesy: Instagram)
    तुर्किये और अजरबैजान को छोड़ इन देशों की करिए सैर (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. तुर्किये और अजरबैजान ने ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ बयान दिया था
    2. इन दोनों जगहें की जगह आप और भी कई खूबसूरत देशों में बजट फ्रेंडली टूर पर जा सकते हैं
    3. ये देश अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए जाने जाते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन में तुर्किय (Turkey) और अजरबैजान (Azerbaijan) खुलकर सामने आए थे। इसके बाद से ही भारत में सोशल मीडिया पर इन देशों को बॉयकॉट करने की मांग शुरू हो गई। ऐसे में ट्रैवल के लिहाज से भी लोग इन देशों की जगह दूसरे ऑप्शन्स एक्प्लोर करना चाहते हैं।

    अगर आप भी किसी इंटरनेशनल ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो तुर्किए और अजरबैजान की जगह इन 5 देशों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये सभी देश बेहद खूबसूरत हैं और यहां कई अट्रैक्टिव टूरिस्ट स्पॉट्स भी हैं।

    कजाकिस्तान (Kazakhstan)

    कजाकिस्तान अपने खुले मैदानों और पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए आपको कई खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। कजाकिस्तान में बसा एक शहर अल्माटी यहां का कल्चरल हब है, जो प्राकृतिक सुंदरता, बिग अल्माटी लेक और चैरन कैनन से घिरा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: इन 7 वजहों से बच्‍चों को Abu Dhabi घुमाने ले जा सकते हैं आप, खूबसूरती देख वहीं बस जाने का करेगा द‍िल

    उज्बेकिस्तान (Uzbekistan)

    इस्लामिक आर्किटेक्चर, कल्चर और खचाखच भरे बाजार उज्बेकिस्तान की खासियत हैं। अगर आप इस्लामिक संस्कृति को और करीब से देखना चाहते हैं, तो उज्बेकिस्तान एक बेहद शानदार जगह साबित हो सकती है। यहां आपको आलिशान मदरसे और मस्जिदें देखने को मिल जाएंगी। इतना ही नहीं, यहां घूमना आपके लिए काफी किफायती भी साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    (Picture Courtesy: Instagram)

    पुर्तगाल (Portugal)

    परियों जैसे महल, खूबसूरत समुद्र का किनारा और अनोखी वास्तुकला से पुर्तगाल किसी का भी दिल जीत सकता है। यहां आप घूमते वक्त इस देश की संस्कृति, खानपान और खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, यह ज्यादा महंगा भी नहीं है, जिससे यहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।

    अल्बानिया (Albania)

    अगर आप ग्रीक और रोमन इतिहास में रुचि रखते हैं, तो अल्बेनिया आपके लिए बेस्ट जगह है। समुद्र के खूबसूरत किनारे यहां घूमने का मजा और बढ़ा देते हैं। इतना ही नहीं, यहां की गलियों में आपको आपको यहां की असली संस्कृति देखने को मिलेगी। यहां कई जगहें ऐसी हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर आपका वापस लौटने का मन ही नहीं करेगा।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    जॉर्जिया (Georgia)

    अगर आप एडवेंचर्स एक्टिविटीज में रुचि रखते हैं, तो जॉर्जिया आपके लिए परफेरक्ट है। यहां के खूबसूरत पहाड़ों पर आप ट्रेकिंग और स्कींग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक मॉन्टोसरी भी हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा, यहां की राजधानी त्बिलिसी में भी आपको बहुत कुछ अनोखा देखने को मिल जाएगा। साथ ही, यहां का खाना भी आपको अपना दीवाना बना देगा।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: Mini-Israel के नाम से मशहूर है भारत का यह Hill Station, खूबसूरती ऐसी कि वापस आने का नहीं करेगा दिल