यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget 2024: लक्षद्वीप ही नहीं, भारत के ये द्वीप भी हैं पर्यटन के लिए बेहद खास, जरूर बनाएं घूमने का प्लान
बजट के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने लक्षद्वीप के टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए उसके इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए निवेश करने की घोषणा की। मा ...और पढ़ें

HighLights
- बजट में लक्षद्वीप के टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
- लक्षद्वीप भारत का एक खूबसूरत द्वीप है, जो मालदीव से विवाद के बाद काफी चर्चा में है।
- लक्षद्वीप के अलावा, अंदमान और निकोबार, मजौली, दीव और एलिफेंटा द्वीप भी वेकेशन मनाने के लिए काफी खूबसूरत विकल्प हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Budget 2024: भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पर्यटन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसमें पर्यटन के लिहाज से Lakshadweep के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में सरकार मदद करेगी। अंतरिम बजट पेश करते हुए ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने की घोषणा की।
आपको बता दें कि मालदीव के साथ विवाद के बाद, भारतीयों ने मालदीव जाने के बजाय, लक्षद्वीप को अपने वेकेशन स्पॉट के रूप में चुनना पसंद किया। ऐसे में लक्षद्वीप के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है। इस कारण से, बजट के दौरान लक्षद्वीप पर फोकस किया गया। हालांकि, लक्षद्वीप के अलावा, भारत के ऐसे कई और भी खूबसूरत द्वीप हैं, जिनकी खूबसूरती देखकर आप मुग्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं, भारत के कुछ ऐसे द्वीप, जिन्हें आप अपनी ट्रेवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
दीव
भारत के पश्चिमी भाग में मौजूद, दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश है। दीव आइलैंड वेकेशन मनाने के लिए एक बेहद शानदार स्पॉट हो सकता है, जहां आप न केवल सुंदर बीच के नजारे देख सकते हैं, बल्कि कई फन एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। पुर्तगाली संस्कृति के अवशेषों को दर्शाते, यहां की इमारतें, आपको दीव के इतिहास के बारे में बताती हैं। संत पाल चर्च से लेकर 16वीं शताब्दी में बना गढ़, सभी पुर्तगाली आकर्टेक्चर को दर्शाते हैं। यहां आप यहां की ऐतिहासिक धरोहरों को देखने के अलावा, हॉट एयर बलून राइड, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग, डॉलफिन ट्रिप और पैरासेलिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
कैसे पहुंचें: हवाई मार्ग से यहां पहुंचने के लिए डीव सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। रेलवे मार्ग के लिए वेरेवल, दीव का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जो इससे 90 कि.मी. की दूरी पर है। इसके अलावा, आप मुंबई से बस के जरिए भी दीव पहुंच सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है भारत का यह द्वीप, खुद पीएम मोदी भी हैं इसके कायल
अंदमान और निकोबार
अंदमान और निकोबार द्वीप एक केंद्र शासित द्वीप है, जो भारत के दक्षिणी हिस्से में मौजूद है। यह द्वीप चारों ओर से खूबसूरती से घिरा है, जिस कारण से यह एक शानदार टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। इस जगह पर वाइल्ड लाइफ को देखने के अलावा और भी कई एक्साइटिंग एक्टिविटीज कर सकते हैं। ट्रेकिंग, जेट स्की राइडिंग, स्कूबा डाइविंग, सीकार्ट, गेम फिशिंग, जैसे कई एडवेंचर्स का मजा ले सकते हैं।
कैसे पहुंचें: यहां पहुंचने के लिए हवाई मार्ग से वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट आ सकते हैं। यह इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मौजूद है। इसके अलावा, यहां जल मार्ग से भी आ सकते हैं। इसके लिए फेरी या बोट के जरिए चेन्नई, कोलकाता या विशाखापट्टनम भी जा सकते हैं। इन फेरी और बोट के चलने का सेड्युल आकाशवाणी और दूरदर्शन से पता कर सकते हैं।
एलिफेंटा द्वीप
अरब सागर में मौजूद यह द्वीप एलिफेंटा की गुफाओं की वजह से प्रसिद्ध है, जो यूनेसको विश्व धरोहर की श्रेणी में शामिल है। यह मुंबई के तट से लगभग 10 कि.मी. की दूरी पर है। भगवान शिव को समर्पित ये गुफाएं, इस द्वीप का सबसे प्रमुख आकर्षण है। यहां गुफा के भीतर की नक्काशी की खूबसूरती को देख सकते हैं। यहां आप बच्चों के साथ ट्रेन राइड का आनंद भी ले सकते हैं, जो उनके लिए काफी रोमांचक हो सकता है।
कैसे पहुंचें: यहां पहुंचने के लिए गेट वे ऑफ इंडिया से फेरी राइड ले सकते हैं। हालांकि, यहां से हर आधे घंटे में फेरी निकलती है, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से, हम आपको यहां जल्दी पहुंचने की सलाह देंगे।
माजुली द्वीप
माजुली ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित एक बेहद खूबसूरत द्वीप है, जो दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड है। यहां आप इस द्वीप के पारंपरिक नृत्य, क्राफ्ट, संगीत और बर्ड वॉचिंग का आनंद ले सकते हैं।
कैसे पहुंचें: यह असम के जोरहट जिले से 20 कि.मी. की दूरी पर है, जहां से आप फेरी के जरिए माजुली जा सकते हैं। दिन में लगभग दो फेरी माजुली जाने के लिए रवाना होती हैं।
यह भी पढ़ें: Lakshadweep में फेमस हैं ये 5 एडवेंचरस एक्टिविटीज, फौरन कर लें अपनी बकेट लिस्ट में इन्हें शामिल
Picture Courtesy: Freepik