विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हूबहू लद्दाख जैसी है ये जगह! घूम आइए भारत का 'छोटा तिब्बत', जहां उल्टा बहता है पानी और हिलती है जमीन

Updated: Wed, 22 Jul 2026 05:00 PM (IST)

क्या आप जानते हैं छत्तीसगढ़ के उस छिपे हुए हिल स्टेशन के बारे में जिसे कहते हैं 'छोटा तिब्बत' और 'मिनी शिमला'?

छत्तीसगढ़ का मैनपाट ‘छोटा तिब्बत’ (Image Source: Chhattisgarh Tourism)

छत्तीसगढ़ का मैनपाट ‘छोटा तिब्बत’ (Image Source: Chhattisgarh Tourism)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कहीं पहाड़ तो कहीं झरने, कहीं समंदर तो कहीं नदियां, भारत यूं ही विविधताओं वाला देश नहीं कहलाता। आजकल लोगों में लद्दाख जाने का क्रेज बढ़ गया है, वहां का तिब्बती कल्चर टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, पर लोग जानते नहीं कि भारत में तिब्बत एक नहीं दो हैं। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के मैनपाट की जिसे भारत का छोटा तिब्बत कहा जाता है। 

छत्तीसगढ़ का मैनपाट ‘छोटा तिब्बत’ 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्थित मैनपाट के बेहद ही शांत और ऑफ बीट हिल स्टेशन है। यह छोटा तिब्बत ही नहीं बल्कि शिमला भी कहलाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैनपाट की हसीन वादियां जहां शिमला की याद दिलाती हैं तो यहां का कल्चर तिब्बत की। गर्मियों के दिनों में भी मैनपाट ठंडक का एहसास दिलाता है। वहीं, इस जगह की संस्कृति, खानपान और मठ-मंदिर तिब्बत कल्चर का प्रतीक हैं। 

दरअसल, 10 मार्च 1959 को तिब्बत पर चीन के कब्जे के बाद जब वहां के बहुत से शरणार्थी भारत आकर बसे तो इनमें एक बसेरा मैनपाट भी था। तब से ही तिब्बती लोग यहां कैपों में रहने लगे। 

मैनपाट में घूमने लायक जगहें 

अगर आप छत्तीसगढ़ के मैनपाट घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं: 

टाइगर मेन प्वाइंट 

अगर आप नेचर लवर हैं और हरी-भरी जगह घूमने की सोच रहे हैं तो टाइगर मेन प्वाइंट का रुख करें। यहां एक खूबसूरत झरना भी है जो महादेव मुड़ा जलधारा से करीब 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरता है। 

तिब्बती बौद्ध मंदिर 

यहां जो तिब्बती समुदाय बसे उनमें दलाई लामा के अनुयायी भी शामिल थे। उन्होंने यहां तिब्बती बौद्ध मंदिर का निर्माण करवाया जो शांति और सुकून देने के साथ अध्यात्म का भी प्रतीक है। दुनिया की भागदौड़ से दूर यहां सुकून तो जरूर मिलेगा। 

उल्टा पानी 

बिसरपानी गांव में स्थित उल्टा पानी रहस्यमयी जगहों में से एक है। इसकी खासियत यह है कि यहां बहता हुआ पानी ढलान की दिशा से उल्टा ऊपर की तरफ चढ़ता दिखाई देता है। 

जलजली 

छतीसगढ़ में स्थित इस जगह को जंपिंग लैंड के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह रोमांच से भर देगी क्योंकि जब भी यहां कोई उछलने या कूदने की कोशिश करता है तो इस एरिया की जमीन किसी स्पंज या गद्दे की तरह हिलती-डुलती दिखती है।

यह भी पढ़ें- बॉबी से लेकर डंकी तक... कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आया मध्य प्रदेश का ये अजूबा; विदेशी नजारे भी पड़ेंगे फीके

यह भी पढ़ें- अमेरिका की इन 5 जगहों पर घूमने का सपना भूल जाइए, आम लोगों की एंट्री पर है सख्त पाबंदी