Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं दिल्ली के सबसे सुंदर चर्च! क्रिसमस में यहां दिखती है असली रौनक, देखें टॉप लोकेशंस की लिस्ट

    Updated: Wed, 24 Dec 2025 05:23 PM (GMT+05:30)

    दिसंबर आते ही दिल्ली क्रिसमस के जश्न और रोशनी से जगमगा उठती है। शहर के ऐतिहासिक चर्च में प्रार्थना और उत्सव की अनोखी रौनक देखने को मिलती है। अगर आप भी ...और पढ़ें

    क्रिसमस पर देखें दिल्ली के ये खास चर्च (Picture Courtesy: Instagram)

    क्रिसमस पर देखें दिल्ली के ये खास चर्च (Picture Courtesy: Instagram)

    HighLights

    1. दिल्ली के चर्च क्रिसमस पर रोशनी से जगमगा उठते हैं

    2. क्रिसमस की शाम को यादगार बनाने के लिए चर्च में जाएं

    3. दिल्ली के 5 ऐतिहासिक चर्च में दिखती रौनक है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जैसे ही दिसंबर का महीना आता है, दिल्ली में क्रिसमस की धूम देखने को मिलती है। शहर के चर्च जगमग रोशनी से गुलजार हो जाते हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां न सिर्फ क्रिश्चियन कम्युनिटी, बल्कि बड़ी संख्या में लोग इस त्योहार को मनाते हैं।

    दिल्ली के कुछ चर्च इस त्योहार को खास अंदाज में मनाने के लिए जाने जाते हैं। कहीं आधी रात की स्पेशल प्रेयर होती है, तो कहीं भव्य सजावट और रौनक लोगों को अट्रैक्ट करती हैं। ये चर्च आस्था के साथ-साथ शांति और पॉजिटिविटी भी महसूस कराते हैं। अगर आप भी क्रिसमस के मौके पर दिल्ली में हैं, तो इन 5 फेमस चर्च में जाकर त्योहार को स्पेशल और यादगार बना सकते हैं।

    सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च

    Sacred Heart Cathedral Church

    (Picture Courtesy: Instagram)

    क्रिसमस के मौके पर दिल्ली के फेमस चर्च में से एक सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च है। यहां पर दिल्ली के कोने-कोने से लोग प्रभु ईसा मसीह की प्रार्थना और क्रिसमस का पर्व मनाने के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि यह चर्च राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर है।

    कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन

    Cathedral Church of the Redemption

    (Picture Courtesy: Instagram)

    कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन दिल्ली में स्थित एक बेहद खूबसूरत चर्च है, जो अपनी शानदार इमारतों के लिए जाना जाता है। यहां पर क्रिसमस का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और शाम का जश्न देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। इस चर्च तक पहुंचने के लिए आपको सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन आना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    सेंट मैरी कैथोलिक चर्च

    St. Mary's Catholic Church

    (Picture Courtesy: Instagram)

    राजधानी के चांदनी चौक में स्थित सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में भी आप फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जा सकते हैं। यह चांदनी चौक का काफी पुराना और खूबसूरत चर्च है, जहां पर लोग क्रिसमस को बड़े ही उत्साह से मनाते हैं।

    सेंट थॉमस चर्च

    St. Thomas Church

    (Picture Courtesy: Facebook)

    क्रिसमस की शाम को यादगार बनाने के लिए सेंट थॉमस चर्च को भी ऑप्शन में रखें। यहां भी क्रिसमस के मौके पर खूब भीड़ रहती है। इस चर्च तक पहुंचने के लिए आपको दिल्ली के आर के पुरम आना होगा। 

    सेंट जेम्स चर्च

    St. James Church

     

    क्रिसमस के मौके पर चर्च की खास रौनक देखना तो बनता है। ऐसे में दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से करीब कुछ दूरी पर स्थित सेंट जेम्स चर्च है, जो अपनी खूबसूरत से सबका मन मोह लेता है। क्रिसमस के खास मौके पर यहां आना मिस न करें।

    यहां भी पढ़ें - Merry Christmas 2025: सज गया बाजार, आ गया त्योहार, इन खूबसूरत मैसेजेस से कहें 'मैरी क्रिसमस' मेरे यार

    यहां भी पढ़ें - Christmas 2025: आखिर लाल और सफेद रंग ही क्यों? क्या है सांता के इस मशहूर लिबास की कहानी