Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    No VISA Trip: दुनिया के वो देश जहां भारतीय कर सकते हैं बिना वीजा के ट्रैवल, आप भी बनाएं अपना प्लान

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 09:23 AM (IST)

    No VISA Trip गर हम आपको ऐसे 10 देशों के बारे में बताएं जहां घूमने जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी? तो निश्चित रूप से आप खुशी से झूम उठेंगे। ...और पढ़ें

    दुनिया के वो देश जहां भारतीय कर सकते हैं बिना वीजा के ट्रैवल
    दुनिया के वो देश जहां भारतीय कर सकते हैं बिना वीजा के ट्रैवल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। No VISA Trip: हम सभी का सपना होता है कि एक बार विदेश की यात्रा कर के आए। कई लोग तो अपना पासपोर्ट भी तैयार करवा लेते हैं फिर भी भारत से बाहर की सैर का उनका सपना सपना ही रह जाता है। लेकिन क्या हो अगर हम आपको ऐसे 10 देशों के बारे में बताएं, जहां घूमने जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी? निश्चित रूप से आप खुशी से झूम उठेंगे और दूसरे देश में ट्रिप पर जाने का अपका सपना भी आसानी से पूरा हो सकेगा। तो चलिए ऐसे ही 10 देशों के बारे में जानते हैं, जहां जाने के लिए इस साल आपको किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है, तो आप बिना वीजा के इन 10 देशों की यात्रा कर सकते हैं। राहत की बात यह है कि यहां अराइवल वीज़ा की भी जरूरत नहीं है और आप बिना किसी एडवांस प्लान के एक आसानी से और परेशानी मुक्त यात्रा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सुंदर देशों के बारे में, जहां बिना वीजा के आराम से ट्रैवल किया जा सकता है।

    भूटान

    अगर आपका ट्रैवल प्लान 14 दिनों से अधिक का नहीं है, तो आप बिना वीजा के भूटान की यात्रा कर सकते हैं। भारत के सबसे सुंदर पड़ोसी देशों में से एक भूटान, दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में से एक भूटान अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी प्रसिद्ध है। तो आप सबसे नजदीकी विदेश यात्रा के लिए भूटान का प्लान बना सकते हैं।

    फ़िजी

    फ़िजी में आप 120 दिनों के लिए बिना वीजा के घूमने का प्लान बना सकते हैं। लगभग चार महीने के लिए यह देश आपको बिना वीजा आने के लिए आमंत्रित करता है। यहां के सुंदर सीनिक व्यू, कोरल, लैगून समेत कई अन्य चीजे हैं, जो आपको फिजी में एक सुखद अनुभव देगी। फिजी भारतीय पर्यटकों के लिए काफी प्रसिद्ध है क्योंकि यहां आपको घर जैसा महसूस होगा।

    खबरें और भी

    बारबाडोस

    बारबाडोस सबसे सुंदर कैरेबियाई देशों में से एक है। यह जगह उन लोगों के लिए जन्नत की तरह है, जो एक ट्रॉपिकल आइलैंड के शौकीन हैं। यहां आपको लक्ज़री होटल, नरम सफेद रेत और शानदार हॉस्पिटालिटी का अनुभव करने के लिए मिलेगा, जिसे आप लंबे समय तक याद रखेंगे। बारबाडोस भारतीयों के लिए वीज़ा-मुक्त देश है और लगातार 90 दिनों तक बिना वीजा के यहां रह सकते हैं। इसलिए आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

    सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

    वीजा के बिना आप 30 दिनों तक इस खूबसूरत द्वीप राष्ट्र में ठहर सकते हैं। अगर आपको बोटिंग पसंद है, तो यह जगह निश्चित रूप से आपको आनंदमय लगेगी। इसके अलावा, यहां कई खूबसूरत निजी द्वीप हैं, जिन्हें आप ठहरने के लिए भी बुक कर सकते हैं।

    त्रिनिदाद और टोबैगो

    त्रिनिदाद और टोबैगो, एक आइलैंज कंट्री है, जहां कि यात्रा करना एक अलग अनुभव देगा। साथ ही, आपको यहां 90 दिनों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा करने को मिलती है। यह प्रकृति और वन्य जीवन प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां पक्षियों की आश्चर्यजनक विविधता और बहुत कुछ है।

    जमैका

    जमैका एक और ऐसा देश है, जहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा मुक्त यात्रा की अनुमति है। पहाड़, रेनफॉरेस्ट, आइलैंड समेत और भी बहुत कुछ आपको यहां अनुभव करने के मिलता है। यहां कुछ बहुत प्रसिद्ध लक्ज़री संपत्तियों देखने को मिलती हैं।

    कजाखस्तान/कजाकिस्तान

    कजाकिस्तान को रेगुल ट्रैवल के रूप में भले ही नहीं देखा जाता। लेकिन यहां का अनुभव निश्चित रूप से एक यादगार अनुभव साबित होगा। यह देश भारतीयों को अधिकतम 14 दिनों के लिए वीज़ा-मुक्त यात्रा की अनुमति देता है और इसके खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य और आर्किटेक्चर आपको आश्चर्यचकित करेंगी। अल्माटी यहां भारतीयों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

    मॉरीशस

    मॉरीशस में आप वीज़ा के बिना अधिकतम 90 दिनों के लिए रह सकते हैं। यह भारतीयों के लिए सबसे फ्रेंडली देशों में से एक है। खूबसूरत समुद्र तटों से लेकर ट्रॉपिकल फॉरेस्ट तक आप यहां खुद को नेचर के करीब महसूस करेंगे।

    नेपाल

    नेपाल एक अन्य राष्ट्र है जो भारतीयों को वीजा मुक्त देश है और सबसे खूबसूरत पड़ोसियों में से एक है। यहां हिमालय की खूबसूरती से लेकर दुनिया के कुछ सबसे आश्चर्यजनक पर्वत परिदृश्य और ट्रेकिंग का ऑप्शन मिलता है।

    सेंट किट्स और नेविस

    यह देश आपको लगातार 90 दिनों तक के लिए बिना वीजा घूमने की अनुमति देता है। खूबसूरत सेंट किट्स और नेविस को एक्सप्लोर करते हुए आपको काफी कुछ देखने को मिलेगा, जो आपको आनंदित कर देगा। जुड़वा-द्वीप राष्ट्र दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। भारत से शायद ही कोई यहां यात्रा करने आता हो, इसलिए यहां छुट्टियां बिताकर आप अपने ट्रैवल को गर्व से बता सकते हैं कि आपने लीक से हटकर कुछ एक्स्प्लोर किया है।