Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eid 2023 Mosque: ये हैं दिल्ली की फेमस मस्जिदें, ईद के मौके पर आप भी करें इनका दीदार

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 12:24 PM (GMT+05:30)

    Famous Mosque in Delhi for Eid 2023 ईद का जश्न दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे से गले मिलते हैं ...और पढ़ें

    Eid 2023 Mosque: ये हैं दिल्ली की फेमस मस्जिद, जहां पढ़ने जा सकते हैं नमाज
    Eid 2023 Mosque: ये हैं दिल्ली की फेमस मस्जिद, जहां पढ़ने जा सकते हैं नमाज

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Famous Mosque in Delhi for Eid 2023: ईद की तैयारी जोरों पर है। इस त्योहार को रमजान के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल फित्र को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस त्योहार में कई तरह के पकवान बनते हैं, लोग एक-दूसरे को गले मिलकर ईद मुबारक देते हैं। इस खास मौके पर आपको दिल्ली के कुछ फेमस मस्जिदों के बारे में बताएंगे।

    ईद पर आप दिल्ली के जामा मस्जिद के अलावा भी कई मस्जिदों का दीदार कर सकते हैं। ये मस्जिदें अपनी खूबसूरती और वास्तुकला के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। 

    फतेहपुरी मस्जिद

    यह मस्जिद दिल्ली के सबसे पुरानी गली चांदनी चौक में स्थित है । यह मस्जिद लाल पत्थरों से बनी है । फतेहपुरी मस्जिद मुगल वास्तुकला की भव्यता का सुंदर नमूना है। इस मस्जिद का निर्माण 1650 में शाहजहां की बेगम फतेहपुरी ने कराया था । यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है । ईद पर इस मस्जिद की खूबसूरती देखते बनती है।

    जमाली कमाली मस्जिद

    दिल्ली में कुतुब मीनार के ठीक बगल में जमाली कमाली मस्जिद मौजूद है। यह घूमने के लिहाज से काफी खूबसूरत स्थल है। यहां जाने के लिए आप कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन उतर सकते हैं, जो येलो लाइन में स्थित है। यहां से मस्जिद लगभग 2 किमी दूर है। जमाली कमाली पहुंचने के लिए आप यहां से ऑटो ले सकते हैं।

    कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद

    अगर दिल्ली में रहते हैं, तो कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद भी घूमने जा सकते हैं । यह मस्जिद कुतुब मीनार महरौली में स्थित है। यह दिल्ली की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक माना जाता है। इस मस्जिद का निर्माण गुलाम वंश के संस्थापक कुतुबुद्दीन ऐबक ने शुरू कराया था।

    खबरें और भी

    मोठ की मस्जिद

    यह मस्जिद लगभग 500 साल पुरानी है। मोठ की मस्जिद साउथ दिल्ली में स्थित है। इसका निर्माण लोदी शासनकाल में वज़ीर मिया भोइया ने कराया था । यह मस्जिद अपनी खूबसूरती और ओनेखे इतिहास के लिए जाना जाता है। ईद के मौके पर आप इस मस्जिद की खूबसूरती देखने जरूर जाएं। 

    Picture Courtesy: Freepik