Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dussehra 2023: दशहरा का अलग ही नजारा देखने को मिलता है भारत की इन 5 जगहों पर

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 08:12 AM (IST)

    Dussehra 2023 होली दिवाली की ही तरह दशहरा भी भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल है। जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल यह त्योहार मं ...और पढ़ें

    Dussehra 2023: इन जगहों का खास है दशहरा
    Dussehra 2023: इन जगहों का खास है दशहरा

    HighLights

    1. इस साल दशहरा का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
    2. इस पर्व को मनाने के पीछे कई मान्यताएं है।
    3. दशहरा के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dussehra 2023: दशहरा का त्योहार अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। जो इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। रावण दहन के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है, लेकिन इस त्योहार को मनाने के पीछे और भी कई मान्यताएं है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां दुर्गा ने इस दिन महिषासुर का संहार किया था, इसलिए शारदीय नवरात्र के दसवें दिन यह उत्सव मनाया जाता है।

    भारत में लोग बहुत ही धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाते हैं। देश में दूर-दूर से लोग दशहरा का जश्न देखने आते हैं। तो चलिए जानते हैं, भारत के कौन-से शहर दशहरा के लिए मशहूर हैं।

    कोलकाता

    नवरात्र की पूजा हो या दशहरा, ये पर्व कोलकाता में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दौरान इस शहर को पंडालों से सजाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा के लिए खास स्थान बनाया जाता है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाती है। महिलाएं साड़ी पहनती हैं और दशहरा के दिन एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

    यह भी पढ़ें: नवम्बर के महीने में लेना चाहते हैं बर्फबारी का मजा, तो इन खूबसूरत जगहों पर करें घूमने की प्लानिंग

    कुल्लू 

    कुल्लू में दशहरा का उत्सव कई दिनों तक चलता है। यहां इस खास मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ होती है और वो अपने सिर पर देवी-देवताओं को रखकर ले जाते हैं। कुल्लु में दशहरा उत्सव के दौरान भारी मेला भी लगता है, जहां कुल्लु की संस्कृति को आप देख सकते हैं।

    गुजरात

    गुजरात में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। यहां दशहरे के दिन राम रावण की सेना युद्ध होती है। यह देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ होती है। यहां दशहरा के मौके पर गरबा भी खेला जाता है, जो काफी मशहूर है। पुरुष और महिलाएं इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांडिया डांस करते हैं।

    खबरें और भी

    दिल्ली

    दशहरा उत्सव के लिए दिल्ली को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। यहां विजयादशमी के अवसर पर कई जगहों पर राम लीला का आयोजन होता है। अगर आप दिल्ली शहर में है और दशहरा देखना चाहते हैं, तो सुभाष मैदान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: अक्टूबर में ट्रैकिंग के लिए निकल जाएं भारत की इन खूबसूरत और एडवेंचर से भरी जगहों पर

    पंजाब

    पंजाब में भी दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विजादशमी के दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। यहां दशहरा में भव्य मेला लगता है, जिसमें मिठाइयों की दुकान आकर्षण का मुख्य केंद्र होती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पंजाब का दशहरा देखने जा सकते हैं।

    Pic Credit: Instagram/kota_cityra