यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भीषण गर्मी के बीच चाहिए ठंड का एहसास, तो जून में घूम आएं 6 Hill Stations; पहनना पड़ जाएगा स्वेटर
भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए जून में घूमने के लिए 6 बेहतरीन हिल स्टेशन हैं। यहां आपको ठंड का एहसास होगा और स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ सकती है। आपको ए ...और पढ़ें

HighLights
- इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां चल रहीं हैं।
- गर्मी में लोग घूमने की प्लानिंग करते हैं।
- हम कई शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां जाकर उन्हें ठंड का एहसास हो। जहां वे सुकून भरे पल बिता सकें। इन दिनों बच्चों के Summer Vacations भी चल रहे हैं। ऐसे में लोग घूमने के लिए जा रहे हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में घूमना भी जरूरी है। ट्रैवल करने से मन को शांति मिलती है। शरीर में नई ताजगी आ जाती है। आप वापस लौटकर और अच्छे से काम कर पाते हैं।
अगर आप भी शिमला, मनाली, नैनीताल और मसूरी जा-जाकर बोर हो गए हैं तो हमारा लेख आपके काम आ सकता है। आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां गर्मी की छुट्टियां आपकी यादगार हो जाएंगी। यहां आपको स्वेटर पहनने पड़ जाएंगे। आइए उन जगहों के बारे में विसतार से जानते हैं -
माथेरान, लोनावला और खंडाला
महाराष्ट्र में भी ऐसे कई हिल स्टेशंस हैं जहां आप भीषण गर्मी के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं। यहां का नजारा भी बेहद शानदार होता है। यहां का मौसम भी काफी सुहावना होता है। हम माथेरान, लोनावला और खंडाला की बात कर रहे हैं। यहां दूर-दूर से लोग इन जगहों पर घूमने आते हैं। ये Hill stations समुद्र तल से 600 से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। आपको एक बार इन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।
स्पीति वैली
अगर आप मनाली जाकर बोर हो गए हैं तो आपको एक बार स्पीति वैली का रुख जरूर करना चाहिए। समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित ये जगह अपने शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। ये गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट जगहों में से एक है। यहां पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। भीषण गर्मी के दिनों में भी यहां पर रात का तापमान बेहद कम होता है। इस कारण आपको यहां स्वेटर पहनना पड़ सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: कम बजट, ज्यादा खुशी! रिटायरमेंट के बाद घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें; दिल हो जाएगा खुश
कानाताल
उत्तराखंड की गोद में बसा कानाताल सीक्रेट हिल स्टेशन है। ये जगह वाकई बेहद खूबसूरत है। नेचर लवर्स के लिए ये जगह परफेक्ट है। आप यहां फोटोग्राफी भी कर सकते हैं। चारों तरफ यहां बर्फ ही बर्फ और बर्फ से ढके पहाड़ आपको देखने को मिलेंगे।
चिकमगलूर
कर्नाटक का चिकमगलूर में एक अलग ही जादू है। अगर आप हरियाली और सुकून भरी छुट्टियों की तलाश में हैं तो ये जगह एकदम परफेक्ट है। आप यहां कॉफी के बागानों, झरनों का आनंद ले सकते हैं। जून के महीने में यहां हल्की बारिश होती है जिस कारण यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है।