यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारत के खूबसूरत शहर जहां के दीदार के लिए भारतीयों को भी चाहिए होता है परमिट!
यह तो आप जानते होंगे कि भारत के कई इतने खूबसूरत हैं कि वह विदेश को भी मात दे सकते हैं। साथ ही ऐसी भी कई जगहें हैं जहां खुद भारतियों को जाने के लिए अमु ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आपको दूसरे देश में एंट्री के लिए वीज़ा की ज़रूरत पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के ऐसे कई शहर हैं, जहां आप बिना अनुमति या परमिट के नहीं जा सकते। भारत की जगहों के लिए ज़रूरी अनुमति को ILP यानी इनर लाइन पर्मिशन कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन जगहों से अंतरराष्ट्रीय सीमा गुज़रती है। यही वजह है कि यहां एंट्री से पहले परमिट की ज़रूरत पड़ती है। तो आइए जानें ऐसी ही 5 जगहों के बारे में..
लद्दाख

लद्दाख की कुछ ऐसी जगहें हैं, जो लाइन ऑफ कंट्रोल के पास हैं, इसलिए वहां जाने के लिए परमिट ज़रूरी है। इसके अलावा नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी झील, खारडुंगला पास भी हैं। इन जगहों के लिए सभी को सिर्फ एक दिन का परमिट मिलता है। लद्दाख में देश और दुनियाभर से हर साल कई सैलानी पहुंचते हैं।
नागालैंड

हर साल हज़ारों यात्री नागालैंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करने पहुंचते हैं। लेकिन आपको कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, दीमापुर, मॉन, किफिरे आदि जाने के लिए परमिट चाहिए होगा। यहां 5 दिन का लाइसेंस 50 रूपए में मिल सकता है और 30 दिन का 100 रुपए में मिलता है।
अरुणाचल प्रदेश

इस राज्य में कई जगहों पर यात्रा करने के लिए परमिट की ज़रूरत पड़ती है। इनमें ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपॉन्ग, बॉम्डिला, ज़ीरो आदि शामिल हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये जगहें भूटान, मयांमार और चीन के बार्डर से लगती हैं, और सुरक्षा की नज़र से अति संवेदनशील है।
खबरें और भी
सिक्किम
.jpg)
त्सोंगमो झील, गोइचला ट्रेक, नाथुल्ला, युमथांग, गुरुडोंगमार झील जैसी सिक्किम की खूबसूरत जगहों की सैर बिना पर्मिट के नहीं हो सकती। इन जगहों पर जाने के लिए आपको इनर लाइन परमिट की ज़रूरत पड़ेगी।
मणिपुर
.jpg)
देश के उत्तरपूर्वी हिस्से का खूबसूरत शहर मणिपुर के दीदार करना भी आसान नहीं। यहां जाने के लिए भी आपको परमिट की ज़रूरत पड़ेगी। इसलिए अपने साथ पासपोर्ट साइज़ फोटो और आधार कार्ड ज़रूर ले जाएं।
लक्षद्वीप

इस शांत आइलैंड में कुछ बिताने के लिए भी यात्रियों को परमिट ज़रूर लेना होगा। परमिट के लिए आपको नज़दीकी पुलिस स्टेशन से सर्टिफिकेट लेना होगा। साथ ही आपके काग़ज़ात की भी जांच की जाएगी। अगर परमिट मिल जाए, तो लक्षद्वीप पहुंचने पर स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास उसे जमा करवा दें। इसके अलावा आप ऑनलाइन पर परमिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।