Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिर्फ जापान या कोरिया ही नहीं, भारत की इन जगहों पर भी ले सकते हैं Cherry Blossoms का आनंद

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 05:29 PM (IST)

    चेरी ब्लॉसम्स को देखना काफी अनोखा एक्सपीरिएंस हो सकता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि इसे देखने के लिए जापान जाना पड़ेगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ...और पढ़ें

    भारत में भी ले सकते हैं Cherry Blossoms देखने का आनंद (Picture Courtesy: Freepik)
    भारत में भी ले सकते हैं Cherry Blossoms देखने का आनंद (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. चेरी ब्लॉसम्स गुलाबी रंग के फूल होते हैं।
    2. जापान चेरी ब्लॉसम्स के लिए काफी मशहूर है।
    3. भारत में भी कई जगहों पर चेरी ब्लॉसम्स देखने को मिल सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cherry Blossoms in India: भारत, अपनी विविधता के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां आपको हर मौसम में कुछ न कुछ खास देखने को मिल जाता है। सर्दी के मौसम में जब पूरा देश ठिठुर रहा होता है, तब भारत के कुछ हिस्से चेरी ब्लॉसम्स के खूबसूरत नजारों से जगमगा उठते हैं। जी हां, भारत में भी आप चेरी ब्लॉसम (Places to see Cherry Blossoms in India) एन्जॉय कर सकते हैं। आमतौर पर चेरी ब्लॉसम का नाम सुनकर हमारे दिमाग में जापान और कोरिया का नाम ही आता है, लेकिन भारत के कुछ हिस्से ऐसे हैं, जहां चेरी ब्लॉसम देखने का आनंद लिया जा सकता है। चेरी ब्लॉसम्स को जापानी में 'सकुरा' कहा जाता है। इसलिए भारत में खिलने वाले चेरी ब्लॉसम को ‘इंडियन सकुरा’ कहा जाता है।

    चेरी ब्लॉसम्स क्या होते हैं?

    चेरी ब्लॉसम्स प्रूनस के पेड़ों पर लगने वाले फूल होते हैं। इनका साज-सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये फूल बेहद खूबसूरत होते हैं और इनके रंग गुलाबी से लेकर सफेद तक होते हैं। जब ये पेड़ खिलते हैं, तो पूरा इलाका गुलाबी रंग से ढक जाता है। इसे देखना आंखों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इन फूलों से उस इलाके की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: सिक्किम तक रेल सेवा शुरू होने के क्‍या हैं मायने? Indian Railway पहले ही तय कर चुका है डेडलाइन

    भारत में चेरी ब्लॉसम्स कहां देख सकते हैं?

    अब चेरी ब्लॉसम्स देखने के लिए आपको कहीं विदेश जाने की जरूरत नहीं है। भारत की कुछ जगहों पर भी आप इसका आनंद ले सकते हैं।

    1. शिलॉन्ग, मेघालय- शिलॉन्ग को भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। यहां का मौसम साल भर सुहावना रहता है। सर्दियों में यहां चेरी ब्लॉसम्स खिलते हैं और पूरा शहर गुलाबी रंग से ढक जाता है। शिलॉन्ग में चेरी ब्लॉसम्स फेस्टिवल भी मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को इंडिया इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल कहा जाता है। इस फेस्टिवल को देखने दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।
    2. नागालैंड- नागालैंड में भी चेरी ब्लॉसम्स देखने को मिलते हैं। यहां के जंगलों में ये पेड़ खूब खिलते हैं। ये नवंबर के महीने में खिलते हैं। यहां कई जगहों पर जाकर आप इसका आनंद ले सकते हैं। यहां आप चेरी ब्लॉसम्स के साथ-साथ नागा संस्कृति को भी काफी करीब से देख सकते हैं। इसके कुछ ही दिनों बाद यहां हॉर्नबिल फेस्टिवल भी मनाया जाता है।
    3. नॉर्थ सिक्किम- सिक्किम की खूबसूरती के बारे में शब्दों में बताना बेहद मुश्किल है। उस पर चेरी ब्लॉसम्स का मौसम इसे और भी खूबसूरत बना देता है। यहां लाचेंग और लाचुंग में आप चेरी ब्लॉसम का आनंद ले सकते हैं। यहां भी नवंबर के महीने ही चेरी ब्लॉसम्स खिलते हैं।

    भारत में चेरी ब्लॉसम्स देखने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच होता है। इस दौरान ये पेड़ खूब खिलते हैं और पूरा इलाका गुलाबी रंग से ढक जाता है।

    चेरी ब्लॉसम्स देखने के टिप्स

    • कपड़े- सर्दियों में मौसम ठंडा रहता है, इसलिए गर्म कपड़े पहनकर जाएं।
    • कैमरा- चेरी ब्लॉसम्स की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिए एक अच्छा कैमरा साथ ले जाएं।
    • खाना- वहां के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद जरूर लें।
    • सुरक्षा- जंगल में जाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।

    भारत में चेरी ब्लॉसम्स देखना एक अद्भुत अनुभव है। अगर आप सर्दियों में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को जरूर देखें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भारत के इन 6 खूबसूरत शहरों में भारतीय भी नहीं कर सकते हैं एंट्री!