Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Nepal Tour Package: फरवरी में अभी से बना लें नेपाल घूमने का प्लान, 6 दिनों के ट्रिप वो भी एकदम बजट में

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 05:00 AM (IST)

    IRCTC Nepal Tour Package नए साल में कहां घूमने जाएं अगर आप प्लान कर रहे हैं लेकिन जगहों को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए नेपाल ...और पढ़ें

    IRCTC Nepal Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया फरवरी में नेपाल घूमने का मौका
    IRCTC Nepal Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया फरवरी में नेपाल घूमने का मौका

    HighLights

    1. IRCTC लेकर आया नेपाल घूमने का मौका।
    2. फरवरी में कर सकते हैं नेपाल के खूबसूरत जगहों की सैर।
    3. जान लें नेपाल टूर पैकेज की कीमत व कैसे करा सकते हैं बुकिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC Nepal Tour Package: नेपाल भारत का एक बेहद खूबसूरत और शांत पड़ोसी देश है। अगर आप नेचर लवर हैं, तो नेपाल जाकर आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों को करीब से निहार सकते हैं। आईआरसीटीसी ने हाल ही में एक टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आपको मिलेगा नेपाल घूमने का मौका। फरवरी में आप इस ट्रिप का फायदा उठा सकते हैं, तो अगर भी काफी वक्त से कर रहे थे यहां घूमने की प्लानिंग, तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलने वाला। आइए जानते हैं पैकेज की डिटेल्स के साथ इसकी कीमत। 

    पैकेज का नाम- Naturally Nepal Ex-Bhopal

    पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- काठमांडू, पोखरा

    कहां से कर सकेंगे सैर- भोपाल

    कब कर सकेंगे सैर- 19 फरवरी 2024 से 24 फरवरी 2024 

    मिलेगी यह सुविधाएं

    1. आने- जाने के लिए फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास की टिकट मिलेगी। 

    2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।

    4. इस ट्रिप पर टूर गाइड भी साथ होगा।

    5. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा इस पैकेज में मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 55,100 रुपये चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 47,000 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 46,200 रुपये का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 44,600 और बिना बेड के 43,400 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप नेपाल के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- मार्च के महीने में करें धर्मशाला, अमृतसर और वैष्णो देवी की सैर, आईआरसीटीसी के साथ

    Pic credit- freepik