Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अप्रैल में बना लें मध्य प्रदेश को एक्सप्लोर करने का प्लान, IRCTC लेकर आया बजट में घूमने का मौका

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 07:29 AM (IST)

    अगर आपने अभी तक मध्य प्रदेश की खूबसूरती को एक्सप्लोर नहीं किया है तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए शानदार मौका। जिसमें आप बहुत ही कम बजट में ले सकते ...और पढ़ें

    IRCTC Madhya Pradesh Tour Package: अप्रैल में बनाएं मध्य प्रदेश घूमने का प्लान
    IRCTC Madhya Pradesh Tour Package: अप्रैल में बनाएं मध्य प्रदेश घूमने का प्लान

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी लेकर आया मध्य प्रदेश की खूबसूरत जगहों की सैर का मौका।
    2. अप्रैल में कर सकते हैं मध्य प्रदेश घूमने का प्लान।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC Madhya Pradesh Tour Package: मध्य प्रदेश बेहद खूबसूरत जगह है। जहां प्राकृतिक खूबसूरती से लेकर एडवेंचर हर तरह का आनंद ले सकते हैं, तो अगर आप बहुत वक्त से यहां घूमने की सोच रहे हैं, लेकिन प्लान नहीं बन पा रहा, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए शानदार मौका। अप्रैल में आप  यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं।  जान लें पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स। 

    पैकेज का नाम- Madhya Pradesh Maha Darshan

    पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- महेश्वर, ओंकारेश्वर, उज्जैन

    कहां से कर सकेंगे सैर- हैदराबाद

    मिलेगी यह सुविधा

    1. आने-जाने के लिए इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट की टिकट मिलेगी।

    2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।

    4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 33,350 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 26,700 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 25,650 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 23,550 और बिना बेड के 21,450 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप मध्य प्रदेश घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- April Travel Destination: अप्रैल में बना लें इन जगहों का प्लान, देखने को मिलेगा शानदार नजारा

    Pic credit- freepik

    खबरें और भी