Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सितंबर में लॉक कर लें अपने प्लान, IRCTC दे रहा बहुत ही कम बजट में अंडमान घूमने का मौका

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 07:07 AM (IST)

    बीच डेस्टिनेशन में अंडमान का कोई मुकाबला ही नहीं। बेहद शांत और खूबसूरत अंडमान घूमने का सपना घुमक्कड हो या न हो सबका ही होता है। अगर आप भी इसकी खूबसूरत ...और पढ़ें

    सितंबर में आईआरसीटीसी दे रहा अंडमान घूमने का मौका (Pic credit- freepik)
    सितंबर में आईआरसीटीसी दे रहा अंडमान घूमने का मौका (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. IRCTC लेकर आया सितंबर में अंडमान घूमने का मौका।
    2. बजट में ले सकते है अंडमान की सैर का मजा।
    3. जानें पैकेज की कीमत और कैसे करा सकते हैं इसकी बुकिंग।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अंडमान सिर्फ हनीमून डेस्टिनेशन के लिए ही मशहूर नहीं, बल्कि यहां आप दोस्तों या फिर अकेले आकर भी जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। मानसून के बाद से अंडमान घूमने का सीजन शुरू हो जाता है, लेकिन यहां घूमने की प्लानिंग इतनी सस्ती नहीं, अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आईआरसीटीसी के साथ बहुत ही कम बजट में निपटा सकते हैं अपनी अंडमान की ट्रिप। जान लें पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

    पैकेज का नाम- Alluring Andaman Ex Kochi

    पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- हैवलॉक, नील, पोर्टब्लेयर

    मिलेगी यह सुविधा-

    1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    2. आने-जाने के लिए फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास की टिकट मिलेगी।

    3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 64,420 रुपये चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 51,350 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 50,900 रुपये का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 46,250 और बिना बेड के 42,850 रुपए देने होंगे।

    ये भी पढ़ेंः- अगस्त में बाली की खूबसूरती एक्सप्लोर करने का बना सकते हैं प्लान, IRCTC के साथ

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप अंडमान के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- IRCTC दे रहा है मात्र 50 हजार में थाईलैंड घूमने का मौका, रहना- खाना सब कुछ है इस बजट मेें शामिल

    खबरें और भी