Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉन्ग वीकेंड के लिए IRCTC लेकर आया नैनीताल ट्रिप, मात्र 11,675 रुपए में घूम सकते हैं ये खूबसूरत जगह

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 04:13 PM (IST)

    अगर आपने नैनीताल की खूबसूरती को अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया है तो आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए शानदार मौका। जिसमें आप बहुत ही कम बजट में यहां घूमने- ...और पढ़ें

    आईआरसीटीसी नैनीताल टूर पैकेज (Pic credit- freepik)
    आईआरसीटीसी नैनीताल टूर पैकेज (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. IRCTC लेकर आया नैनीताल घूमने का मौका।
    2. लॉन्ग वीकेंड में बना सकते हैं यहां घूमने का प्लान।
    3. मात्र 11,675 रुपए में एक्सप्लोर कर सकते हैं नैनीताल।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लॉन्ग वीकेंड में अगर आप कहां जाएं, क्या करें...इसी प्लानिंग में घर बैठे-बैठे बिता देते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है सुनहरा मौका। जिसमें आप गुरुवार को निकल सकते हैं नैनीताल और उसके आसपास की जगहों को कवर करने। 4 दिनों के इस टूर पैकेज की बजट बिल्कुल भी जेब पर भारी नहीं पडे़गा। जानें लें पैकेज की कीमत के साथ अन्य जरूरी डिटेल्स।

    पैकेज का नाम- Nainital City of Lake

    पैकेज की अवधि- 4 रात और 5 दिन

    ट्रैवल मोड- ट्रेन

    डेस्टिनेशन कवर्ड- नैनीताल

    मिलेगी यह सुविधा

    1. इस टूर पैकेज में आने- जाने के लिए ट्रेन की टिकट मिलेगी।

    2. रुकने के लिए नॉन एसी होटल की सुविधा मिलेगी।

    3. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।

    4. आसपास की जगहों को घूमने के लिए कैब वगैरह की भी सुविधा मिलेगी।

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 27,065 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 14,875 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 11,675 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 7635 और बिना बेड के 7015 रुपए देने होंगे।

    ये भी पढ़ेंः- Monsoon में घूमने के साथ एडवेंचर भी करना है ट्राई, तो मध्य प्रदेश है इसके लिए बेहतरीन जगह

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप नैनीताल मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- मात्र 34,310 रुपए में कर सकते हैं खूबसूरत अरुणाचल प्रदेश की सैर IRCTC के साथ

    खबरें और भी