Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC Tamil Nadu Tour Package: अगस्त में एक्सप्लोर करें तमिलनाडु की खूबसूरती, पैकेज की कीमत कर देगी हैरान

    Updated: Wed, 29 May 2024 07:13 AM (IST)

    तमिलनाडु एक बेहद खूबसूरत और तमाम तरह की खूबियां समेटे हुए राज्य है। इस जगह को फुल पैकेज कहा जा सकता है क्योंकि यहां हिल स्टेशन भी हैं और शानदार बीच भी ...और पढ़ें

    आईआरसीटीसी लेकर आया अगस्त में तमिलनाडु घूमने का मौका (Pic credit- freepik)
    आईआरसीटीसी लेकर आया अगस्त में तमिलनाडु घूमने का मौका (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी लेकर आया अगस्त में तमिलनाडु की कई खूबसूरत जगहों को घूमने का मौका।
    2. जानें पैकेज की कीमत और किस तरह की सुविधाएं पैकेज में रहेंगी शामिल।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC Tamil Nadu Tour Package: तमिलनाडु, भारत का बेहद खूबसूरत राज्य, जहां घूमने-फिरने वाले ठिकानों की कोई कमी नहीं। आप यहां आकर हर तरह की मौज-मस्ती कर सकते हैं। नेचर लवर हैं या फिर एडवेंचर के शौकीन। तमिलनाडु में हर तरह के ऑप्शन्स मौजूद हैं। अगर आपने अभी तक इस जगह को एक्सप्लोर नहीं किया है, तो अगस्त में बना सकते हैं प्लान। आईआरसीटीसी लेकर आया है बजट में यहां घूमने का मौका।

    पैकेज का नाम- Treasures of Tamilnadu

    पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

    ट्रैवल मोड- फ्लाइट

    डेस्टिनेशन कवर्ड- मदुरै, रामेश्वरम, तंजव्वुर, कुंबाकोनम

    मिलेंगी यह सुविधाएं

    1. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।

    2. इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी।

    3. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

    ये भी पढ़ेंः- इन गर्मियो में मध्यप्रदेश घूमने का बना रहे हैं प्लान? तो इन 5 जगहों का जरूर करें दौरा

    यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

    1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 39,850 रुपए चुकाने होंगे।

    2. वहीं दो लोगों को 30,500 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

    3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 29,250 रुपए का शुल्क देना होगा।

    4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 26,800 और बिना बेड के 22,600 रुपए देने होंगे।

    IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी

    आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप तमिलनाडु के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

    ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

    आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः- अंडमान के शानदार नजारे को करीब से देखना है, तो सितंबर में IRCTC के साथ बना सकते हैं प्लान

    खबरें और भी