Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lakshadweep घूमें और नहीं ट्राई किए ये 5 स्ट्रीट फूड्स, तो अधूरा रह जाएगा पूरा मजा!

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 08:30 PM (IST)

    लक्षद्वीप को लेकर इन दिनों चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है। पिछले दिनों पीएम मोदी ने यहां विजिट की। इसके बाद से ही लोग यहां घूमने की डेस्टिनेशन्स के बारे ...और पढ़ें

    लक्षद्वीप के टूर पर एक्सप्लोर करना न भूलें ये 5 स्ट्रीट फूड
    लक्षद्वीप के टूर पर एक्सप्लोर करना न भूलें ये 5 स्ट्रीट फूड

    HighLights

    1. लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता किसी का भी दिल खुश करने के लिए काफी है।
    2. फैमिली वेकेशन हो या कपल ट्रिप दोनों के लिए ये बेस्ट जगह है।
    3. इस द्वीप पर घूमने का एक्सपीरिएंस एक विदेश ट्रिप जैसा ही है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lakshadweep: हमेशा से बेहद कम लाइमलाइट में रहने वाला भारत का एक द्वीप इन दिनों काफी चर्चा में आया हुआ है। जी हां, हम 36 द्वीप समूहों से बने लक्षद्वीप की बात कर रहे हैं। नीले समुद्र की रोशनी से जगमगाते इस द्वीप पर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यात्रा की। इसी के बाद से इसकी खूबसूरती की चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है।

    आपने इसके ट्रैवल डेस्टिनेशन्स के बारे में शायद पढ़ा या सुना हो, लेकिन क्या आप यहां के फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में जानते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें यहां चाव से खाया जाता है। ऐसे में आप भी अगर यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नोट कर लीजिए इस सुंदर द्वीप पर एक्सप्लोर किए जाने वाले ये स्ट्रीट फूड्स।

    यह भी पढ़ें- अपने विदेश यात्रा के संयोग को इस साल करें पूरा, 50 हजार के अंदर घूम सकते हैं ये जगह

    किलंजी (Kilanji)

    चावल और अंडे की मदद से इसे तैयार किया जाता है। इसे कोकोनट मिल्क, केले और गुड़ से बनी ग्रेवी के साथ खाना पसंद किया जाता है। ये किलंजी आपको आमतौर पर लक्षद्वीप में खास मौकों पर मिल ही जाएगी।

    मुस कवाब (Mus Kavaab)

    मुस कवाब इस द्वीप के सबसे बढ़िया सीफूड में से एक है। ये मछली के टुकड़ो को कोकोनट मिल्क, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, लौंग और इलाइची के पेस्ट में मैरिनेशन करके तैयार किया जाता है। इसे टमाटर की प्यूरी की साथ पकाया जाता है।

    खबरें और भी

    ऑक्टोपस फ्राई (Octopus Fry)

    लक्षद्वीप पर आपको फ्राईड ऑक्टोपस खाते लोग भी दिख जाएंगे। इसमें बेबी ऑक्टोपस को क्रिस्पी करके परोसा जाता है।

    मास पोडिचाथु (Maas Porichathu)

    ड्राई ट्यूना से इस डिश को बनाया जाता है। पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, कोकोनट, हल्दी पाउडर, प्याज और लहसुन के साथ मेरिनेट करने के बाद इसे रोटी या चावल के साथ सर्व किया जाता है।

    बटला अप्पम (Batla Appam)

    इस द्वीप पर आपको एक पॉपुलर मिठाई का स्वाद भी चखने को मिलेगा, जिसका नाम है बटला अप्पम। इसे अंडे, आटा, चीनी और इलाइची से बनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है भारत का यह द्वीप, खुद पीएम मोदी भी हैं इसके कायल

    Author- Nikhil Pawar

    Picture Courtesy: Freepik