विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Market: बजट में खूबसूरत लहंगा और सूट खरीदने के लिए दिल्ली के इन मार्केट को करें एक्सप्लोर

By Pravin KumarEdited By:
Updated: Thu, 28 Jul 2022 04:50 PM (IST)

शादी की शॉपिंग के लिए तिलक नगर जाना जाता है। बड़ी संख्या में महिलाएं शादी की खरीदारी के लिए तिलक नगर आती हैं। इसका मुख्य कारण बजट है। तिलक नगर में आप कम दामों में खूबसूरत लहंगा सूट और साड़ी खरीद सकती हैं।

Delhi Market: बजट में खूबसूरत लहंगा और सूट खरीदने के लिए दिल्ली के इन मार्केट को करें एक्सप्लोर
Delhi Market: बजट में खूबसूरत लहंगा और सूट खरीदने के लिए दिल्ली के इन मार्केट को करें एक्सप्लोर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Delhi Market: त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इनमें सावन सोमवारी, हरियाली तीज, रक्षा बंधन, गणपति पूजा, मंगला गौरी व्रत आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा, अगले महीने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा। इस मौके पर महिलाएं खूबसूरत लहंगा, साड़ी और सूट पहनना पसंद करती हैं। इसके लिए अभी से खरीदारी जारी है। हालांकि, शॉपिंग के दौरान बजट में अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिलना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए मन में मलाल रह जाता है। अगर आप भी कम दामों में खूबसूरत लहंगा और सूट खरीदना चाहती हैं और दिल्ली में रहती हैं, तो इन मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। आइए, इनके बारे में सबकुछ जानते हैं-

तिलक नगर

शादी की शॉपिंग के लिए तिलक नगर जाना जाता है। बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए तिलक नगर आती हैं। इसका मुख्य कारण बजट है। तिलक नगर में आप कम दामों में खूबसूरत लहंगा, सूट और साड़ी खरीद सकती हैं। इसके अलावा, आप आर्टिफीसियल ज्वेलरी, सैंडल्स, लेस और फैंसी लटकन भी खरीद सकती हैं।

चांदनी चौक

दिल्ली स्थित चांदनी चौक अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप यहां खरीदारी के साथ-साथ प्रसिद्ध जामा मस्जिद, लाल किला, मीना बाजार, जैन मंदिर आदि जगहों पर जा सकती हैं। वहीं, खरीदारी के लिए चांदनी चौक परफेक्ट प्लेस है। यहां सस्ते दामों पर लहंगा, सूट, दुपट्टे, लेस वाले दुपट्टे खरीद सकती हैं। इसके अलावा, शादी-विवाह की भी खरीदारी कर सकती हैं। एक चीज का ध्यान रखें कि रविवार के दिन चांदनी चौक बंद रहता है।

लाजपत नगर

अगर आप दक्षिण दिल्ली में रहती हैं, तो लाजपत नगर और सरोजनी नगर जा सकती हैं। दोनों मार्केट आसपास हैं। हालांकि, बेस्ट लाजपत नगर रहेगा। यहां आप लहंगा, सूट के अलावा, श्रृंगार और सौंदर्य प्रसाधनों की भी खरीदारी कर सकती हैं। आप मेट्रो की यात्रा कर भी लाजपत नगर पहुंच सकती हैं। वहीं, लाजपत नगर के पास दिल्ली हाट घूमने के लिए जा सकती हैं।