यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Famous National Parks: समर वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये नेशनल पार्क, आप भी बनाएं घूमने का प्लान
Famous National Parksगर्मियों में लोग ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां सुकून के कुछ पल बिता सकें। अगर आप भी वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कु ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Famous National Parks: हमारे देश में एक से बढ़कर एक घूमने वाली जगह हैं। गर्मियों के मौसम में लोग ठंडी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां पहाड़, समुद्र या पार्क में सुकून के पल बिता सकें और सुहाने मौसम का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियां मनाने का मन बना रहे हैं, तो आज आपको देश के मशहूर पार्क के बारे में बताएंगे, जहां आप वेकेशन का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानें...
कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान, कर्नाटक
गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए कुद्रेमुख राष्ट्रीय पार्क जरूर जाएं। यह कर्नाटक में स्थित है। इस पार्क में आपको कई तरह की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह परफेक्ट जगह साबित हो सकता है। आप यहां ट्रेकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
आपको यहां सांभर, बाइसन जैसे जीव देखने को मिलेंगे। दो देर किस बात की, इस गर्मी की छुट्टियों में कनार्टक घूमने प्लान जरूर बनाएं।
नोकरेक नेशनल पार्क, मेघालय
नोकरेक नेशनल पार्क अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां हरे-भरे उंचे पेड़ों के बीच रेड पांडा का भी घर है। इस पार्क में जंगली बिल्लीयों के नजारे भी आपको हैरान कर देंगे। यहां घूमने का प्लान मई से अक्टुबर के महीनों में बनाएं।
कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क, सिक्किम
यह पार्क अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की पहचान के लिए जाना जाता है। इसे 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। हर साल यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यह पार्क सिक्किम राज्य में स्थित है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल और मई के महीनों के बीच है।
खबरें और भी
नागरहोल टाइगर रिजर्व, कर्नाटक
इस पार्क को राजीव गांधी नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। यह पार्क देश के सबसे मशहूर पार्कों में से एक है। अगर आप कनार्टक घूमने जाएं, तो इस पार्क को देखना न भूलें। यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी।
Pic Credit: Freepik