Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tourist Places in Kerala: केरल में घूमने की ये हैं सबसे खूबसूरत जगहें, छुट्टियों में बनाएं विजिट करने का प्लान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 04:19 PM (IST)

    Tourist Places in Kerala घूमने-फिरने के शौकीन लोग अक्सर कहीं न कहीं जाते रहते हैं। परफेक्ट डेस्टिनेशन के तलाश में हैं तो केरल आपके लिए शानदार ऑप्शन हो ...और पढ़ें

    Tourist Places in Kerala: केरल जाएं घूमने, तो इन जगहों को देखना न भूलें
    Tourist Places in Kerala: केरल जाएं घूमने, तो इन जगहों को देखना न भूलें

    HighLights

    1. फोर्ट कोच्चि को ओल्ड कोच्चि या वेस्ट कोच्चि के नाम से भी जाना जाता है।
    2. वायनाड बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है।
    3. मुन्नार चाय बागानों के लिए भी फेमस है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourist Places in Kerala: केरल बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां अक्सर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। केरल को देवताओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आप यहां फैमिली ट्रिप या हनीमून के लिए भी जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, केरल के फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में।

    मुन्नार

    अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो मुन्नार आपके लिए बेस्ट आप्शन हो सकता है। इस हिल्स स्टेशन की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। मुन्नार चाय बागानों के लिए भी फेमस है। यहां मौजूद इको प्वाइंट पर आप कई तरह की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by RK Anandu (@frames_of_ark)

    वर्कला

    वर्कला केरल का प्रसिद्ध स्थल है। यहां के बीच और दूर तक फैले समुद्र की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां पहाड़ और समुद्र के अद्भूत नजारे देखने को मिलते हैं। अगर आप केरल घूमने जाएं, तो वर्कला जाना न भूलें।

    View this post on Instagram

    A post shared by 💙🄿🅁🄰🅂🄾🄱🄷 (@explore_like_a_pro)

    फोर्ट कोच्चि

    फोर्ट कोच्चि को ओल्ड कोच्चि या वेस्ट कोच्चि के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां पैदल घूम सकते हैं। यहां मौजूद डच पैलेस काफी फेमस है। इसके अलावा आप सांता क्रूज कैथेड्रल बैसिलिका, इंडो-पॉर्टूगीज म्यूजियम आदि देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:World Tourism Day 2023: अक्टूबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो देश के इन जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

    वायनाड

    वायनाड बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है। यहां ऐतिहासिक गुफाएं, झरने और कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां आपको ठहरने के लिए कमरे भी मिल जाएंगे। आप यहां प्रकृति की सैर और ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।

    अल्लेप्पी

    अल्लेप्पी केरल में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह बीच वॉलीबॉल और सर्फिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Travel Essentials for Women: अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को जरूर साथ रखनी चाहिए ये चीज़ें

    Pic Credit:Instagram//keralatouristdestinations/