Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फिनलैंड का अनोखा शहर, जमीन के नीचे बसी है 1 करोड़ क्यूबिक मीटर में बसी हाई-टेक और खूबसूरत दुनिया

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 12:05 PM (IST)

    फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी ने जमीन के नीचे एक पूरा शहर बसाया है, जिसमें 200 से ज्यादा सुविधाएं हैं। इस अंडरग्राउंड शहर में सुरक्षा के लिए 5,500 सिविल ...और पढ़ें

    सुरक्षा, खेल और मनोरंजन का बेमिसाल मॉडल (Picture Courtesy: Instagram)

    सुरक्षा, खेल और मनोरंजन का बेमिसाल मॉडल (Picture Courtesy: Instagram)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी बड़े शहर की व्यस्त सड़कों के नीचे एक और पूरा शहर बसा हो? दरअसल, फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है।

    यहां जमीन के नीचे करीब 1 करोड़ क्यूबिक मीटर क्षेत्र में 200 से ज्यादा सुविधाएं तैयार की गई हैं, जो न केवल सुरक्षा के लिहाज से बेजोड़ हैं बल्कि मनोरंजन और खेलकूद का भी बड़ा सेंटर है।

    सुरक्षा और मनोरंजन का अनोखा संगम

    हेलसिंकी के इस अंडरग्राउंड शहर की नींव रक्षा और सुरक्षा के लिए रखी गई थी। यहां 5,500 सिविल डिफेंस शेल्टर्स बनाए गए हैं, जिनमें इमरजेंसी में 9 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित रह सकते हैं। लेकिन आज ये स्थान केवल इमरजेंसी के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं।

    यहां स्विमिंग पूल, शॉपिंग पैसेज, जिम, और बैंड रिहर्सल रूम जैसी सर्विसेज मौजूद हैं। उदाहरण के तौर पर, यहां का इटास्कुस स्विमिंग हॉल इतना लोकप्रिय है कि हर साल यहां लगभग 3.75 लाख लोग तीन अलग-अलग पूल्स और स्टीम रूम का आनंद लेने आते हैं।

    Finland Underground City (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    बच्चों के लिए जमीन के नीचे जन्नत

    बच्चों की मस्ती के लिए हेलसिंकी ने जमीन से 30 मीटर नीचे लेक्किलुओला या प्ले केव बनाया है। यह विशाल खेल का मैदान आर्टिफिशियल हरी घास और चमकीले रंगों से सजाया गया है। यहां बच्चों के लिए स्लाइड, बॉल पिट, ट्रैम्पोलिन और रोप लैडर जैसी सुविधाएं हैं, जो उनकी खेलकूद और मोटर स्किल्स को बेहतर बनाती हैं। ये प्लेग्राउंड पूरी तरह सुरक्षित और रोशनी से भरपूर हैं, जहां सीधे मेट्रो के जरिए पहुंचा जा सकता है।

    Finland Underground City (3)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    फिटनेस और स्पोर्ट्स का पावर हाउस

    वयस्कों के लिए भी यहां सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। मौनुला स्पोर्ट्स हॉल जैसे केंद्र जमीन से आठ मंजिल नीचे स्थित हैं, जहां टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग और डांस जैसी गतिविधियां होती हैं। अच्छी वेंटिलेशन प्रणाली के कारण यहां हमेशा ताजी हवा बनी रहती है। रेसिंग के शौकीनों के लिए मिलीपुरो में 300 मीटर लंबा इंडोर कार्टिंग ट्रैक है। इसके अलावा, यहां साउंडप्रूफ रूम भी हैं जहां म्यूजिकल बैंड्स प्रैक्टिस करते हैं। रिटायर्ड लोग भी अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए इन केंद्रों का नियमित इस्तेमाल करते हैं।

    खबरें और भी

    एनर्जी सेविंग और स्मार्ट प्लानिंग

    हेलसिंकी का यह मॉडल केवल खेलकूद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा बचाने का भी एक शानदार जरिया है। अंडर ग्राउंड डेटा सेंटर्स से निकलने वाली गर्मी को पाइपलाइनों के जरिए ऊपर बनी इमारतों और घरों को गर्म रखने के लिए भेजा जाता है। यह डिस्ट्रिक्ट हीटिंग और कूलिंग सिस्टम का एक अहम हिस्सा है।

    Finland Underground City (4)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    शॉपिंग, कैफे और चर्च- सब कुछ एक साथ

    काम्पी अंडरग्राउंड सिटी इस मॉडल का सबसे बेहतरीन उदाहरण है, जहां दुकानें, रेस्तरां और कैफे सीधे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े हैं। यहां तक कि चर्च और मेट्रो स्टेशनों को भी सुरक्षा शेल्टर्स के साथ जोड़ा गया है। हेलसिंकी का यह मॉडल आज पूरे यूरोप के लिए सिटी प्लानिंग और डिजास्टर मैनेजमेंट का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है, जहां जमीन के नीचे का हर कोना इंसानी जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल किया जा रहा है।