Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honeymoon के लिए फेमस हैं भारत की ये 5 जगहें, एक-दूजे के बेहद करीब आ जाएंगे NewlyWed Couples

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 02:17 PM (GMT+05:30)

    Winter Honeymoon Destinations सर्दियों में हनीमून के लिए भारत में ऐसी कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं जहां कपल्‍स अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को और भी ख ...और पढ़ें

    Winter Honeymoon Destinations भारत में हनीमून के लिए मशहूर हैं ये जगहें। (Image Credit- Freepik)
    Winter Honeymoon Destinations भारत में हनीमून के लिए मशहूर हैं ये जगहें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. सर्दियों में हनीमून को यादगार बना देंगी भारत की ये जगहें।
    2. भारत में हनीमून के लिए बेस्‍ट हैं ये डेस्‍ट‍िनेशन।
    3. कपल्‍स के बीच प्‍यार बढ़ा देगी ये ट्रि‍प।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के बाद कपल्‍स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिए हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। सर्दियों में हनीमून के लिए भारत में ऐसी कई खूबसूरत और रोमांटिक जगहें हैं, जहां कपल्‍स अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को और भी खास बना सकते हैं।Winter Honeymoon Destinations ठंड का मौसम, स्‍नोफॉल, खूबसूरत पहाड़ और शांत वातावरण क्‍वालिटी टाइम ब‍िताने के लिए बेस्‍ट हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां सर्दियों में जाने का अपना अलग ही मजा है। इन जगहों पर बर्फबारी और ठंडी हवाएं कपल्स को एक-दूसरे के और करीब आने का मौका देती हैं। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्‍फ भी उठाया जा सकता है। जो हनीमून को यादगार बना देता है।

    ऊटी, तमिलनाडु

    नीलग‍िरी पहाड़ों के बीच बसा ऊटी तम‍िलनाडु राज्‍य की सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जहां कपल्‍स और भी ज्‍यादा रोमांटिक हो जाते हैं। यहां भारत के लोग तो जाना पसंद करते ही हैं, वहीं विदेशी पर्यटकों में भी घूमने के लिए ये जगह टॉप पर रहती है। यहां का हरा भरा और शांत वातावरण हनीमून को और भी खास बना देता है। आप यहां ऊटी लेक, रोज गार्डन, नीलगिरि माउंटेन रेलवे राइड, कुन्नूर जैसी जगहों पर जा सकते हैं। आपको बता दें क‍ि यहां पर कई बॉलीवुड फिल्‍मों की भी शूटिंग हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: ऊटी की इन जगहों पर शूट हुई हैं बॉलीवुड की कुछ सुपरहिट फिल्में, एक बार आप भी जरूर करें दीदार

    जम्मू और कश्मीर

    जम्‍मू और कश्‍मीर को धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। ठंड में पार्टनर के साथ सफेद चादर में ब‍िछी चोटियों को देखने का एक अलग ही मजा है। आपको बता दें क‍ि ये जगह हनीमून के लिए परफेक्‍ट मानी जाती है। Winter Honeymoon Destinations आप यहां बर्फबारी काे भी एंजॉय कर सकते हैं। Jammu And Kashmir में गुलगर्म, पहलगाम, वैष्‍णो देवी मंदिर, सोनमर्ग, पत्‍नीटॉप जैसी जगहों पर आप जा सकते हैं।

    दार्जिलिंग, पश्‍चिम बंगाल

    पश्‍चिम बंगाल में बसा दार्जिलिंग हनीमून के लिए बेस्‍ट डेस्टिनेशन है। जो बेहद ही खूबसूरत जगह है और आप यहां कई यादगार पलों को अपने कैमरे में भी कैद कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपको एक अलग अनुभव करा सकती है। दार्जिलिंग में पार्टनर के साथ टॉय ट्रेन में बैठकर चाय के बागान, देवदार के जंगल, रंगीन नदियों के संगम जैसे खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। अगर मौसम साफ रहा तो आपको माउंट एवरेस्ट की चोटी भी देखने को मिलेगी।

    खबरें और भी

    कुर्ग, कर्नाटक

    कर्नाटक राज्‍य के कुर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहते हैं। हनीमून के लिहाज से देखें तो ये स्‍वर्ग से कम नहीं है। कुर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कुर्ग अपनी खूबसूरत वादियों और रोमांटिक मौसम के लिए जाना जाता है। यहीं वजह है क‍ि शादी के बाद लोग कुर्ग का रुख करने को मजबूर हो जाते हैं। यहां ऐसी कई जगह हैं जो पार्टनर को बांहों में लेने काे मजबूर कर देंगी। आप यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज में भी हिस्‍सा ले सकते हैं।

    गंगटोक, स‍िक्किम

    न्यूली मैरिड कपल्स के लिए सिक्किम का गंगटोक एक परफेक्‍ट जगह हो सकती है। आपको यहां उगते हुए सूरज को भी देखने का मौका मि‍लेगा। इसके साथ ही झील और प्रकृति के नजारों का आनंद भी लिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Sikkim Travel: सिक्किम की युमथांग वैली है गर्मियों में घूमने के लिए परफेक्ट, जहां देख सकते हैं फूलों की घाटी