यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Foreign Tourism: कम पैसों में घूमना चाहते हैं विदेश, तो ये 5 सबसे सस्ते देश होंगे बढ़िया टूरिज्म डेस्टिनेशन
Foreign Tourism अगर आप किसी दूसरे देश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये पांच देश आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होंगे। आप यहां न सिर्फ एक परफेक्ट वेके ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Foreign Tourism: घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है। अक्सर कामकाज के बोझ से दूर माइंड फ्रेश करने के लिए लोग वेकेशन पर जाते हैं। घूमने-फिरने की बात आते ही ज्यादातर लोग विदेशों में अपनी छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार बजट की वजह से वह अपनी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जो विदेश घूमना चाहते हैं, लेकिन बजट की वजह से आप अपनी इस इच्छा को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में, जहां आप बेहद कम पैसों में अपना वेकेशन प्लान कर सकते हैं।
नेपाल
अगर आप विदेश घूमना चाहते हैं, तो पड़ोसी देश नेपाल आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। नेपाल की राजधानी काठमांडू एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां आप अपना परफेक्ट हॉलिडे बिता सकते हैं। आप यहां 12 हजार से 15 हजार में घूम सकते हैं। खास बात यह है कि पड़ोसी देश होने की वजह से यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं लगेगा।
भूटान
हिमालय की पहाड़ियों से ढका भूटान भी घूमने के लिए बढ़िया जगह हो सकती है। माना जाता है कि यहां के लोग दुनिया के सबसे खुश लोग हैं। पड़ोसी देश होने की वजह से यहां भी जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। आप सड़क, फ्लाइट और ट्रेन के जरिए भूटान जा सकते हैं।
बाली
इंडोनेशिया का यह द्वीप अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां न सिर्फ घूमने की कई सारी जगह मौजूद हैं, बल्कि यहां कई हाई-फाई रेस्त्रां और ट्रेंडी फैशन स्टोर्स भी हैं। दिल्ली से यहां पहुंचने में करीब सवा 8 घंटे लगते हैं। साथ ही आप यहां कम बजट में भी घूम सकते हैं।
खबरें और भी
मलेशिया
अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मलेशिया एक अच्छा विकल्प साबित होगा। यहां हर साल दुनियाभर से काफी लोग घूमने आते हैं। मलेशिया का सफर भारत से मात्र 4 घंटे की उड़ान का है। कुआलालपुर मलेशिया का प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां कई सारे मार्केट भी मौजूद हैं।
वियतनाम
विदेश घूमने के लिए वियतनाम सबसे सस्ती देशों में से एक है। आप यहां सुंदर समुद्र तट, लैंडस्केप, लजीज स्ट्रीट फूड, गुफाओं आदि का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ ही शॉपिंग करने के लिए भी वियतनाम बेहद सस्ता देश है।
Picture Courtesy: Freepik